भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने CM YOGI को दी बम से उड़ाने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज

Bhim Army Women State President Threatened to CM भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा सिंह मुख्यंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 09:54 PM (IST)
भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने CM YOGI को दी बम से उड़ाने की धमकी, वीडियो वायरल होने के बाद मुकदमा दर्ज
भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह। फोटो वीडियो ग्रैब

बरेली, जेएनएन।  Bhim Army Women State President Threatened to CM : भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी है। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सीमा सिंह मुख्यंत्री को धमकी देने के साथ उनके खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही है। इसके साथ ही सीमा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी अभद्र टिप्पणी की। बरेली के एसपी और डीएसपी के खिलाफ भी सीमा वीडियो में बोलती दिख रही हैं। बरेली पुलिस ने उनके खिलाफ आइटी एक्ट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

बरेली में 19 सितंबर को सिरौली कस्बे में रहने वाले बंटी और महेश के बच्चों में विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस नेे इस मामले में दोनों पक्ष के लोगों का शांति भंग में चालान कर दिया था। पुलिस के अनुसार उसी दिन खुद को भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष बताने वाली किसी सीमा सिंह ने फोन पर बंटी को छोड़ने की सिफारिश की थी। पुलिस के इन्कार करने पर वह भड़क गईं। अगले दिन सीमा सिंह की तरफ से एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व पुलिस को तल्ख शब्द कह रही हैं।

वीडियो में सीमा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देते हुए साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। यही नहीं बरेली पुलिस के एसपी और डीएसपी के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया।इसके बाद पुलिस ने भीम सेना की महिला प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह पर बरेली के सिरौली थाने में आइटी एक्ट व धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर केके वर्मा का कहना है कि इसको लेकर 20 सितंबर की रात को सीमा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी