Bareilly Weather News : पहाड़ों पर बारिश से बरेली में आई आंधी, सुहाना हुआ मौसम, वैज्ञानिक बाेले- लाेकल स्टाेर्म

Bareilly Weather News पहाड़ों पर हुई बारिश में बरेली में आंधी क्या आई मौसम सुहाना हो गया।लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।मौसम के इस बदले मिजाज से मौसम वैज्ञानिकों ने लोकल स्टार्म के सक्रिय होने का अनुमान लगाया है।उनका कहना है कि तापमान बढ़ेगा।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Thu, 19 May 2022 07:27 AM (IST) Updated:Thu, 19 May 2022 07:27 AM (IST)
Bareilly Weather News : पहाड़ों पर बारिश से बरेली में आई आंधी, सुहाना हुआ मौसम, वैज्ञानिक बाेले- लाेकल स्टाेर्म
Bareilly Weather News: पहाड़ों पर बारिश से बरेली में आई आंधी, सुहाना हुआ मौसम, वैज्ञानिक बाेले- लाेकल स्टाेर्म

बरेली, जेएनएन। Bareilly Weather News : मई के तीसरे सप्ताह में प्रतिदिन मौसम के तेवर बदलते नजर आ रहे हैं। कभी बारिश ताे कभी बादल। कभी तेज हवाएं चल रही है ताे कभी आंधी आ रही है। एक दिन पहले पहाड़ों पर हुई मामूली बारिश से बरेली में आई आंधी से मौसम सुहावना हो गया। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। लेकिन इससे पहले पश्चिम से हवा चलने की वजह से वातावरण से नमी कम हो गई और तापमान बढ़ गया। जिसकाे लेकर माैसम वैज्ञानिकाें ने लाेकल स्टार्म के सक्रिय हाेने का अनुमान लगाया है। 

माैसम वैज्ञानिकाें ने माना लाेकल स्टार्म का प्रभाव 

मैदानी क्षेत्रों में आई आंधी को लोकल स्टार्म माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक यह मान रहे हैं कि तापमान बढ़ने से हवा हल्की हो जाती है, जिससे आंधी जैसी स्थिति स्थानीय स्तर पर बन जाती है। मौसम विभाग से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक अधिकतम तापमान बुधवार को बढ़कर 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य है। न्यूनतम तापमान कम होने से लोगों को रात के दौरान गर्मी से राहत जरूर मिली।

बाेले- लाेकल स्टार्म से चल रही तेज हवाएं 

पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि लोकल स्टार्म के कारण तेज हवाएं चल रही हैं। पहाड़ों पर मामूली रूप से बारिश हो रही है। पुरवा हवा की वजह से अब तक जो नमी वातावरण में थी, वो राजस्थान की ओर से आने वाली पछुआ हवा चलने से खत्म हो जाएगी। इससे आने वाले दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

chat bot
आपका साथी