Bareilly Gang Misdeed Case : युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपित मुठभेड़ में किए गिरफ्तार

Bareilly Gang Misdeed Case युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बरेली के कलापुर की पुलिया पर हुई मुठभेड़ में आरोपित विशाल पटेल पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:12 AM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:12 AM (IST)
Bareilly Gang Misdeed Case : युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपित मुठभेड़ में किए गिरफ्तार
पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो जिन्दा कारतूस और चार खोखेे कारतूस और एक तमंचा जब्त किया है।

बरेली, जेएनएन।Bareilly Gang Misdeed Case : युवती से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। बरेली के कलापुर की पुलिया पर हुई मुठभेड़ में नामजद आरोपित विशाल पटेल पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दूसरेे आरोपित का नाम अनुज पटेल है।पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से दो जिन्दा कारतूस और चार खोखेे कारतूस और एक तमंचा 315 बोर का जब्त किया है। मामले में चार नामजद आरोपित अभी फरार हैं, उनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है। 

बरेली के फतेहगंज पूर्वी क्षेत्र की युवती के साथ 31 मई मई को छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।लोकलाज के चलते युवती ने अपने किसी को घटना के संबंध में नहीं बताया था लेकिन युवती की बहन को शक होने पर परिवार वालों ने पूछा तब उसने पूरी घटना के बारे में बताया था।इसके बाद शनिवार को परिवार वालों ने छह युवकों को नामजद करते हुए सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदर्ज करने के साथ ही पुलिस ने तत्काल आरोपितों की तलाश के लिए टीमें लगा दी थीं। तलाश के दौरान ही पुलिस की एक टीम को कलापुर की पुलिया के पास दो आरोपित छुपे दिख गए।एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के अनुसार पुलिस टीम ने दोनों आरोपितों को घेर लिया और सरेंडर करने के लिए कहा।इस पर एक आरोपित ने फायर कर दिया।जवाबी कार्रवाई में आरोपित विशाल के पैर में गोली लग गई।इसके बाद पुलिस ने विशाल और अनुज को गिरफ्तार कर लिया। विशाल के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। घायल आरोपित विशाल का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया गया है।

31 मई की दोपहर में हुई थी वारदात : लॉकडाउन लगे होने के बाद भी 31 मई को युवती स्कूटर से अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गई थी। तभी रास्ते में छह युवकों ने उनकी स्कूटर को रोक लिया और युवती को खींचकर खेत में ले जाने लगे।युवती के दोस्तों ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई।इस दौरान एक दोस्त को मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को युवकों ने बंधक बना लिया।इसके बाद सभी छह युवकों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।घटना के बाद किसी तरह युवती अपने घर पहुंची और किसी को कुछ नहीं बताया।लेकिन युवती के गुमसुम रहने और आंखों से छलक रहे दर्द को उसकी बहन समझ गई।इसके बाद परिवार वालों के जोर देने पर युवती ने पूरी घटना के बारे में बताया।तब शनिवार को परिवार वालों की तहरीर पर पुलिस ने छह युवकों को नामजद करते हुए दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।

chat bot
आपका साथी