प्रदेश स्तर पर दमखम दिखाने के लिए एथलीट ने बरेली स्टेडियम में बहाया पसीना, जानें किसका हुआ चयन

Athletics trial in Bareilly प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग का गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तर पर ट्रायल का आयोजन हुआ। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए खिलाड़ियों ने दौड़ वाक रेस भाला फेंक समेत अन्य खेलों में हिस्सा लिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Fri, 31 Dec 2021 11:58 AM (IST) Updated:Fri, 31 Dec 2021 11:58 AM (IST)
प्रदेश स्तर पर दमखम दिखाने के लिए एथलीट ने बरेली स्टेडियम में बहाया पसीना, जानें किसका हुआ चयन
एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ जूनियर वर्ग का चयन ट्रायल

बरेली, जेएनएन। Athletics trial in Bareilly : प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जूनियर वर्ग का गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तर पर ट्रायल का आयोजन हुआ। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा को दिखाने के लिए खिलाड़ियों ने दौड़, वाक रेस, भाला फेंक समेत अन्य खेलों में हिस्सा लिया। जिले भर से 55 खिलाड़ी विभिन्न खेलों में ट्रायल के लिए पहुंचे।

मुजफ्फरनगर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में बालक वर्ग के 100 मीटर दौड़ में कृष्ण पाल और दो सौ मीटर में राजीव सिंह और हर्ष तोमर ने मंडल स्तरीय ट्रायल के लिए अपनी जगह बनाई। वहीं कामोद नागर और नितिन शर्मा का 400 मीटर दौड़ के लिए चयन हुआ। 800 मीटर में निजामुद्दीन और वीरेश यादव। संचित और निजामुद्दीन का 1500 मीटर व तीन हजार मीटर में वीरेश यादव और मोहम्मद फुरकान का चयन किया गया।

इसके अलावा पांच हजार मीटर में मोहम्मद फुरकान और कुलदीप सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं दस हजार मीटर में बादल कुमार और मोहम्मद आसिब ने बाजी मारी। गोला फेंक में आदित्य नारायण और काजिम जैदी का चयन हुआ। माजिद अली और आदित्य नारायण का चक्का फेंक और भाला फेक में अशद रजा और काजिम जैदी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अशद राज और सचिन का लंबी कूद व जाकिर का वाक रेस के लिए चयन हुआ।

बालिका वर्ग में अंजलि सिंह का 100 मीटर दौड़ में चयन हुआ। दो सौ मीटर में अंजलि सिंह और साक्षी साहू ने बाजी मारी। साक्षी साहू और आकांक्षा चार सौ मीटर दौड़ में भी आगे रहीं। आकांक्षा मौर्य और निकिता का चक्का फेंक में चयन हुआ। निकिता मौर्य व मनीषा का भाला फेंक और मनीषा मौर्य और आकांक्षा का गोला फेंक और वाक दौड़ में वैशाली यादव काे चयनित किया गया। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी चार जनवरी को होने वाली मंडल स्तरीय एथलेटिक्स चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसमें चयन होने के बाद उन्हें प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा।

chat bot
आपका साथी