विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव में प्रत्याशी उत्तारेगी लोक जनशक्ति पार्टी

लोक जनशक्ति पार्टी की मक्कू बजरिया मुहल्ला स्थित कार्यालय पर बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Sun, 06 Sep 2020 09:12 AM (IST) Updated:Sun, 06 Sep 2020 09:16 AM (IST)
विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव में प्रत्याशी उत्तारेगी लोक जनशक्ति पार्टी
विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव में प्रत्याशी उत्तारेगी लोक जनशक्ति पार्टी

शाहजहांपुर, जेएनएन। लोक जनशक्ति पार्टी की मक्कू बजरिया मुहल्ला स्थित कार्यालय पर शनिवार सुबह बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार ठाकुर ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी उतारेगी। जो चुनाव लड़ने के इच्छुक हो वह अपना व्यक्ति जीवन परिचय उपलब्ध करा दे। प्रदेश उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर से जुड़कर जनता की समस्याओं का समाधान कराए। इस दाैरान पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई। आशीष कुमार अवस्थी को नगर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सक्सेना, प्रदेश महासचिव संगीता यादव, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रंजना सक्सेना, अनुपम तिवारी, डॉ. हनीफ खां, मुकेश श्रीवास्तव, अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी