Lockdown-2 Update : बरेली में पेड़ पर चढ़ी मानसिक मंदित महिला, उतारने के लिए पुलिस को करने पडे़ ये जतन Bareilly News

निकेतन में रहने वाली एक मानसिक मंदित महिला बाहर निकल आई। जिसके बाद वह पार्क में स्थित एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गई।

By Ravi MishraEdited By: Publish:Tue, 21 Apr 2020 12:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Apr 2020 12:34 PM (IST)
Lockdown-2 Update : बरेली में पेड़ पर चढ़ी मानसिक मंदित महिला, उतारने के लिए पुलिस को करने पडे़ ये जतन Bareilly News
Lockdown-2 Update : बरेली में पेड़ पर चढ़ी मानसिक मंदित महिला, उतारने के लिए पुलिस को करने पडे़ ये जतन Bareilly News

बरेली जेएनएन। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पेड़ पर चढी एक मान‍सिक मंद‍ित महिला को उतारने के लिए पुलिस को कई जतन करने पडे़। जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्र‍िगेड ने जहां महिला को पेड़ से नीचे उतार लिया। वहीं उसे वापस नारी निकेतन भेज दिया है।

प्रेमनगर सीआई पार्क के पास नारी निकेतन है। जहां कई मह‍िलाएं रहती है। मंगलवार को किसी तरह से निकेतन में रहने वाली एक मानसिक मंदित महिला बाहर निकल आई। जिसके बाद वह पार्क में स्थित एक पेड़ पर चढ़कर बैठ गई। जब लोगों ने महिला को पेड़ पर चढे़ देखा तो वह कुछ देर के लिए हैरान हुए। फिर उन्‍होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले तो स्‍वयं ही महिला को पेड़ से नीचे उतारने का प्रयास किया। लेकिन उन्‍हें सफलता नहीं मिली। जिस पर पुलिस विभाग ने फायर बिग्रेड की टीम को बुलवाया। जिसके बाद फायर ब्र‍िगेड की टीम ने मान‍सिक मंदित महिला को पेड़ से नीचे उतार लिया।

इसके बाद पुलिस ने उसे नारी निकेतन वापस भेज दिया है। लेक‍िन नारी निकेतन से मानसिक मंदित महिला का चकमा देकर बाहर आना सुरक्षा व्‍यवस्‍था पर सवाल खडे़ करता नजर आता है।  

chat bot
आपका साथी