बरेली में खुलेंगे पराग के 25 और पार्लर, बढ़ेंगे उत्पाद

जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में पराग के अब 25 पार्लर और खोले जाएंगे। साथ ही खीर दही पेड़ा के अलावा अब और भी उत्पाद बनाए जाएंगे। यह बातें गुरुवार को पशुधन मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सर्किट हाउस में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Oct 2020 02:32 AM (IST) Updated:Fri, 16 Oct 2020 02:32 AM (IST)
बरेली में खुलेंगे पराग के 25 और पार्लर, बढ़ेंगे उत्पाद
बरेली में खुलेंगे पराग के 25 और पार्लर, बढ़ेंगे उत्पाद

बरेली, जेएनएन : जनपदवासियों के लिए अच्छी खबर है। शहर में पराग के अब 25 पार्लर और खोले जाएंगे। साथ ही खीर, दही, पेड़ा के अलावा अब और भी उत्पाद बनाए जाएंगे। यह बातें गुरुवार को पशुधन, मत्स्य एवं दुग्ध विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने सर्किट हाउस में दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में कहीं।

उन्होंने कहा कि 25 नए पार्लर खुलने से जहां रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, वहीं गुणवत्ता भी और बेहतर होगी। शहर में पराग डेयरी में आइसक्रीम प्लांट अब तक चालू न होने के सवाल पर कहा कि लॉकडाउन के चलते प्लांट शुरू नहीं हो सका। प्लांट शुरू करने को लेकर काम चल रहा है, जल्द ही यह चालू हो जाएगा। उच्च नस्ल के सीमेन कार्य की धीमी रफ्तार के सवाल पर कहा कि जापान की जिस तकनीक से सीमेन का कार्य किया जा रहा है उसका अब तक 92 प्रतिशत रिजल्ट आया है। बछिया ही जन्मी हैं। अभी तक भू्रण के लिए एक ही यूनिट है जिसमें तीन लाख भ्रूण तैयार होते हैं। एक यूनिट की और मांग की गई थी जिसे मान लिया गया है। यूनिट का शिलान्यास भी हो गया है। जल्द ही इसकी शुरुआत भी हो जाएगी। कागजों पर मत्सय पालन से इंकार करते हुए कहा कि मत्स्य पालन के प्रति युवाओं का रूझान बढ़ा है। अभी तक प्रदेश में 26 टन मछली प्रतिदिन बाहर से मंगाइ जाती हैं। अगले एक वर्ष में यह लक्ष्य रखा गया है कि हमें मछली बाहर से मंगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। हम खुद बाहर सप्लाई करने में सक्षम होंगे। इधर, विभागीय अधिकारियों से बैठक में उन्होंने पशुओं के टीकाकरण समेत अन्य बिंदुओं पर चर्चा की, जिस पर उन्होंने टीकाकरण के काम को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी