अवैध निर्माण से बीडीए पर शिकंजा

जागरण संवाददाता, बरेली : त्रिशूल एयरबेस के आसपास हुए अवैध निर्माण का डेटा उच्चाधिकारियों ने शासन को

By Edited By: Publish:Thu, 11 Feb 2016 09:44 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2016 09:44 PM (IST)
अवैध निर्माण से बीडीए पर शिकंजा

जागरण संवाददाता, बरेली : त्रिशूल एयरबेस के आसपास हुए अवैध निर्माण का डेटा उच्चाधिकारियों ने शासन को भेजा तो वहां से बीडीए को नोटिस जारी हुआ है। सरकार ने जाना है कि आखिर अवैध निर्माण हुआ तो कैसे? बीडीए उस दौरान अपनी भूमिका निभा रहा था या नहीं। नोटिस आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। वह बचाव के रास्ते तलाश रहे हैं।

त्रिशूल एयरबेस के आसपास 269 अवैध आवास मिले हैं। यह उसकी परिधि से 50 मीटर दूर हैं। यदि सौ से 900 मीटर का दायरा देखा जाए तो उसके अनुसार अवैध निर्माण की संख्या हजारों में पहुंच रही है। रिपोर्ट जब शासन को पहुंची तो सरकार ने भी हैरत जताई। कहा कि आखिर एयरबेस के आसपास अवैध निर्माण बना तो कैसे, जबकि रक्षा मंत्रालय ने इस पर रोक लगा रखी है। अवैध निर्माण रोकने का काम बीडीए का है लेकिन उन्होंने यह जिम्मा नहीं निभाया। इसके अलावा स्थानीय लोगों ने भी बीडीए के अधिकारियों की शिकायत की है। कहा है कि अधिकारियों की शह पर ही उन्होंने आवास तैयार किए थे। किसी ने उस दौरान निर्माण नहीं रुकवाया है। उन्होंने अधिकारियों पर गंभीर आरोप भी जड़े हैं। अब सरकार ने जवाब मांगा तो अधिकारी बचाव के रास्ते तलाशने में जुटे हैं।

chat bot
आपका साथी