जंक्शन पर यात्री की मौत

बरेली: जंक्शन पर एक बीमार यात्री की मौत हो गई। यात्रियों ने प्लेटफार्म चार पर शव पड़े होने की जानकारी

By Edited By: Publish:Sat, 01 Aug 2015 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 01 Aug 2015 09:36 PM (IST)
जंक्शन पर यात्री की मौत

बरेली: जंक्शन पर एक बीमार यात्री की मौत हो गई। यात्रियों ने प्लेटफार्म चार पर शव पड़े होने की जानकारी स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाने मैमो भेजा। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच की लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। उपनिरीक्षक नवनीत कुमार ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेजा। प्लेटफार्म चार पर यात्रियों ने बताया वह रात ट्रेन से उतरा था लेकिन तबियत खराब थी। इसलिए प्लेटफार्म पर ही लेट गया। शनिवार दोपहर उसकी मौत हो गई। मगर उसके पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला।

chat bot
आपका साथी