लकड़ी पुल पानी में बह गया

मुसीबत बारिश से किच्छा पानी का जल स्तर बढ़ा, नाव के सहारे लोग दुनका : लगातार हुई बारिश से किच्

By Edited By: Publish:Wed, 04 Mar 2015 01:29 AM (IST) Updated:Wed, 04 Mar 2015 01:29 AM (IST)
लकड़ी पुल पानी में बह गया

मुसीबत

बारिश से किच्छा पानी का जल स्तर बढ़ा, नाव के सहारे लोग

दुनका : लगातार हुई बारिश से किच्छा नदी में पानी का स्तर बढ़ने से लकड़ी पुल बह गया। ग्रामीणों को शहर जाने के लिए नाव का सहारा लेना पड़ रहा है। उन्हें आवाजाही में खासी दिक्कत हो रही है। वहीं स्थाई पुल का सामान भी पानी में डूब गया है। इससे पक्के पुल के निर्माण का कार्य बाधित हो गया है।

दुनका-बिहारी गांव के मध्य किच्छा नदी है। जिसे पार करने के लिए ग्रामीणों ने अस्थाई रूप से लकड़ी यानी पटरी पुल बनाया था, जिसके सहारे उनका आना जाना था। कई दिनों हो रही बारिश से नदी में पानी का स्तर बढ़ गया। इससे पटरी पुल पानी में बह गया। इससे दुनका, धनेली, गणेशपुर, औरंगाबाद आदि गांवों के लोगों को नाव के सहारे रहना पड़ रहा है।

पुल निर्माण का कार्य रुका

सेतु निगम द्वारा किच्छा नदी पर स्थाई पुल का निर्माण कराया जा रहा था। बारिश व नदी में पानी का स्तर बढ़ने से कामकाज बाधित हो गया है। निर्माण सामग्री से जुड़ा सामान पानी में डूब गया है।

इनसेट

पालेज की फसल नष्ट

नदी किनारे पालेज की फसलें की जा रही हैं। पानी बढ़ने से फसलें जलमग्न हो गई हैं। वहीं बारिश से गेहूं, लाही आदि फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

chat bot
आपका साथी