मरीज की मौत के बाद हंगामा

By Edited By: Publish:Sun, 04 Aug 2013 11:37 PM (IST) Updated:Sun, 04 Aug 2013 11:38 PM (IST)
मरीज की मौत के बाद हंगामा

जागरण संवाददाता, बरेली : संजय नगर स्थित एक क्लीनिक में महिला की मौत के बाद बवाल हो गया। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा तथा जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बमुश्किल पुलिस डॉक्टर को अस्पताल से निकाल कर लाई। सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

संजय नगर निवासी प्रेमपाल की पत्‍‌नी गीता (35) की तबीयत खराब थी। उसे बुखार आ रहा था व पेट में दर्द था। प्रेमपाल ने रविवार को गीता को संजय नगर में डॉक्टर संजीव कुमार राठौर के क्लीनिक में भर्ती करा दिया। शाम को डॉक्टर ने गीता को ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई। इसी दौरान ग्लूकोज की बोतल में एक इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगने के कुछ देर बाद ही एकाएक गीता की मौत हो गई। गीता की मौत से परिवार वाले सकते में रह गए। उन्होंने क्लीनिक में हंगामा काटना शुरू कर दिया। कुर्सी मेज उठाकर फेंक दी। सड़क पर शव को रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

प्रेमपाल का आरोप था कि डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से ही गीता की मौत हुई है। जैसे तैसे पुलिस डॉक्टर को क्लीनिक से निकाल कर पुलिस चौकी पर लेकर गई। क्लीनिक पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसके बाद दोनों पक्षों को बारादरी थाने ले जाया गया। यहां दोनों पक्षों के बीच में देर रात क बातचीत चल रही थी। इंस्पेक्टर बारादरी ने बताया कि अगर पीड़ित पक्ष तहरीर देता है तब मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो डॉक्टर को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी