गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिल्ली में सम्मानित होंगे बीईओ

बाराबंकी : देवा के खंड शिक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप यादव को दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षा की गुणव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM (IST) Updated:Wed, 02 Jan 2019 12:19 AM (IST)
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिल्ली में सम्मानित होंगे बीईओ
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिल्ली में सम्मानित होंगे बीईओ

बाराबंकी : देवा के खंड शिक्षा अधिकारी रूद्र प्रताप यादव को दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षा की गुणवत्ता में बेहतरी के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। विज्ञान भवन में सम्मान कार्यक्रम तीन व चार जनवरी को आयोजित होगा। यह पुरस्कार मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से उन्हें प्रदान किया जाएगा। नेशनल अवार्ड फॉर इनोवेशन इन एंजुकेशनल एडमिस्ट्रेशन शैक्षिक प्रशासन में नवाचार में बेहतरी के लिए उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है। बीईओ देवा रूद्र प्रताप यादव ने नवाचार जौनपुर में अभिनव विद्यालय के नाम से कार्यक्रम चलाया था। जो शिक्षा की गुणवत्ता में प्रथम आया है। इसी क्रम में देवा में वे वर्तमान समय में स्मार्ट स्कू¨लग कार्यक्रम संचालित करवा रहे हैं। शिक्षक राजेश श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, मनीराम, आनंद भुवन सहाय, अवधेश तिवारी की ओर से बीईओ का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

chat bot
आपका साथी