15 मिनट में 432 शिक्षकों को आवंटित हो गए विद्यालय

काउंसिलिंग के बाद बटन दबाते ही विद्यालय आवंटित हुए। प्रेरणा एप से विद्यालयों का आवंटन ऑनलाइन हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 01:31 AM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 01:31 AM (IST)
15 मिनट में 432 शिक्षकों को आवंटित हो गए विद्यालय
15 मिनट में 432 शिक्षकों को आवंटित हो गए विद्यालय

बाराबंकी : बेसिक शिक्षा विभाग अब हाईटेक हो चुका है। शिक्षकों को विद्यालय आवंटन प्रेरणा एप से किए गए हैं। एप पर ऐसे विद्यालयों को अपलोड किया गया था, जिनमें एक या दो शिक्षक या फिर शिक्षक विहीन थे। यू-डायस पोर्टल पर शिक्षक का नाम और पासवर्ड डाले गए, प्रोसीड बटन (रन) दबाते ही सिर्फ 15 मिनट में ही 432 शिक्षकों को विद्यालय का आंवटन हो गया, जिसकी जानकारी एक पर्ची के माध्यम से हुई। पर्ची पर शिक्षक का नाम और विद्यालय दर्ज था।

लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट ही एक निजी विद्यालय में काउंसिलिंग बीएसए वीपी सिंह के नेतृत्व में हुई। जिलाधिकारी डॉ. आदर्श सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मेधा रूपम भी उपस्थित थे। विद्यालय आवंटन से पूर्व जिलाधिकारी ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए एकता, अखंडता और जिम्मेदारी से नौकरी करने की शपथ दिलाई। सभी शिक्षकों ने मास्क लगा रखा था।

71 शिक्षकों का रोका गया नियुक्ति पत्र : बीएसए वीपी सिंह ने बताया कि हाईवे स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल में काउंसिलिंग हुई, जिसमें 31,277 शिक्षक भर्ती में से जिले को 898 शिक्षक मिले थे। बीते दो दिनों में 395 महिलाओं को मनपंसद विद्यालय आवंटित किए गए। शनिवार को 432 पुरुष शिक्षकों को स्कूल आवंटित हुए हैं। इनमें 71 शिक्षक ऐसे हैं, जिनके अभिलेखों में विसंगति है। सचिव बेसिक परिषद को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है। इन शिक्षकों के अभिलेखों की पुन: जांच होगी। इसमें से 39 शिक्षामित्र भी हैं। कुछ शिक्षामित्रों को पूर्णांक देने में गलती की गई थी। प्रथम ²ष्टया जिन्हें पूर्णांक मिले हैं, उन्हें नहीं मिलने चाहिए थे। अब बेसिक शिक्षा परिषद इसकी जांच करेगी।

chat bot
आपका साथी