पौधे रोपकर बचाएं पर्यावरण

बाराबंकी : रामसेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM (IST) Updated:Sat, 09 Feb 2019 12:29 AM (IST)
पौधे रोपकर बचाएं पर्यावरण
पौधे रोपकर बचाएं पर्यावरण

बाराबंकी : रामसेवक यादव परास्नातक महाविद्यालय चंदौली की राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि जनेस्मा महाविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कौशलेंद्र कुमार ¨सह रहे।

उन्होंने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को साफ व सुरक्षित रखना चाहिए। पर्यावरण ही जीवन का आधार है। हमें अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने लोकतंत्र के बदलते परि²श्य में युवाओं के योगदान पर हुए कहा कि युवा देश के विकास की रीढ़ होते हैं। इन्हें जाति, धर्म व संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष मतदान करना चाहिए तथा समाज के अन्य लोगों को भी प्रेरित करना चाहिए। तभी स्वस्थ लोकतंत्र की स्थापना हो सकेगी और देश का विकास हो सकेगा। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने पर्यावरण संरक्षण पर विचार व्यक्त किए। संचालन डॉ. रामफेर ने किया। कार्यक्रमाधिकारी संतोष कुमार यादव और संतराम यादव ने पर्यावरण तथा पर्यावरण प्रदूषण के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। साथ ही स्वयंसेवकों ने प्रभात फेरी व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों को जागरूक किया। कार्यक्रमाधिकारी संतोष कुमार यादव व संतराम यादव के निर्देशन में शिविरार्थियों ने श्रमदान किया। महाविद्यालय के प्रवक्ता शिवबालक, अर¨वद कुमार यादव, स्नेहलता, सलोनी श्रीवास्तव, रंजना यादव, डॉ. सुनील आनंद, पुष्पेंद्र कुमार, अभिनव बैसवार आदि रहे।

सहयोगी आरबीपीजी कॉलेज खुशहालपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर की शुरूआत छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास व व्यायाम से दिनचर्या की शुरूआत की। चयनित ग्राम सोहिलपुर व बरैयां में सामाजिक सछ्वाव के लिए रैली निकाली गई। बौद्धिक सत्र का विषय अस्पृश्यता, जातिवाद का कारण एवं निवारण में मुख्य अतिथि युवा अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना क्षेत्रीय केंद्र लखनऊ के यमुना प्रसाद ने कहा कि एनएसएस छात्रों के जीवन की दशा एवं दिशा तय करता है। कार्यक्रम अधिकारी अनीता कुमारी, जागेश्वर प्रसाद, अनुज वर्मा, रजनीश वर्मा, महेंद्र, रुचि, शालिनी आदि ने विचार रखे।

chat bot
आपका साथी