रक्षाबंधन आज, छात्राओं ने सैनिकों को बांधी राखी

संवादसूत्र लखनऊ पर्व रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 21 Aug 2021 11:58 PM (IST) Updated:Sat, 21 Aug 2021 11:58 PM (IST)
रक्षाबंधन आज, छात्राओं ने सैनिकों को बांधी राखी
रक्षाबंधन आज, छात्राओं ने सैनिकों को बांधी राखी

संवादसूत्र, लखनऊ: पर्व रक्षाबंधन रविवार को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शनिवार को बाजार गुलजार रहे। बहनों ने भाइयों के लिए मनपंसद राखियां खरीदीं। दूसरी ओर भाइयों ने भी बहनों को उपहार देने के लिए बाजार में गिफ्ट खरीदे। शहर के घंटाघर, धनोखर, लखपेड़ाबाग, बड़ेल, लइया मंडी सहित कई जगहों पर राखी की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। मिठाई की दुकानों पर भी मिष्ठान खरीदने के लिए लोगों की भीड़ रही।

छात्रों ने सैनिकों को बांधी राखी: रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आरएस .यादव मेमोरियल मांटेसरी इंटर कॉलेज, आरएस .किड्स केयर सत्यप्रेमी नगर की छात्राओं ने सेना के मुख्यालय में जाकर सैनिकों को स्वहस्त निर्मित रक्षासूत्र बांधकर मंगल तिलक लगाते हुए उनके दीर्घायु जीवन की कामना के साथ अपनी शुभकामनाएं दी। विभा वर्मा, साक्षी मौर्या, प्रिया यादव, वैष्णवी शुक्ला, जान्हवी शुक्ला, वर्तिका शर्मा, खुशबू, अंजलि सोनी, अपूर्वा शुक्ला, आंचल सिंह , काजल अवस्थी, दिव्या व दुर्गा आदि छात्रों ने राखी बांधकर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कैप्टन अभय तिवारी, सूबेदार बीपी. कतौरे, सूबेदार सुखदेव प्रसाद, सूबेदार मंजीत सिंह, नायब सूबेदार नियामत उल्ला, हवलदार एके. राय मौजूद रहे। कैप्टन अभय तिवारी ने छात्रों को निष्ठा व लगन के साथ पढ़ने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया। विद्यालय प्रबंधक रामस्वरूप यादव ने छात्राओं की ओर से बनाई गई राखियां कर्नल को समर्पित करते हुए इन्हें बार्डर पर तैनात जाबांज सैनिकों को भेजने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में दीपमाला, कंचन श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, मिनी वर्मा मौजूद रहीं। जेल प्रशासन ने राखी बांधने को दी अनुमति: जेल अधीक्षक हरिबक्श सिंह ने बताया कोविड नियमों का पालन करते कैदियों की बहनें कारागार में राखी बांध सकेंगी। राखी को सैनिटाइज करने के बाद अंदर जाने दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी