नाली के विवाद में मारपीट, सात घायल

बाराबंकी : नाली के विवाद में भिड़े दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस वारदात में दोनों पक्ष्

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Dec 2018 12:04 AM (IST) Updated:Mon, 17 Dec 2018 12:04 AM (IST)
नाली के विवाद में मारपीट, सात घायल
नाली के विवाद में मारपीट, सात घायल

बाराबंकी : नाली के विवाद में भिड़े दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस वारदात में दोनों पक्षों से कुल सात लोग घायल हो गए। इसमें से एक महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

फतेहपुर कोतवाली अंतर्गत ग्राम ईसेपुर निवासी अनिल कुमार और महेश प्रसाद के बीच नाली का विवाद चल रहा है। इसके पहले भी कई बार पुलिस से शिकायत पर समझौता कराया जा चुका है। रविवार सुबह इसी विवाद में दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। इसमें अनिल कुमार की पत्नी अनीता, उनकी पुत्री निधि, पुत्र हेमंत, सुनील व आदर्श घायल हो गए जबकि विपक्षी महेश प्रसाद, विनीता और अनुज घायल हो गए। घायलों में अनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

chat bot
आपका साथी