पुलिस जल्द कर सकती डकैती का राजफाश

-मधवापुर डकैती कांड संवादसूत्र, बाराबंकी : डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले अपरोपितों को पुलिस ने चिन्हित तो कर लिया है, लेकिन उन तक पहुंच नहीं पा रही है। हालांकि पुलिस जल्द से जल्द वारदात का राजफाश करने का दावा कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Dec 2018 12:17 AM (IST) Updated:Thu, 06 Dec 2018 12:17 AM (IST)
पुलिस जल्द कर सकती डकैती का राजफाश
पुलिस जल्द कर सकती डकैती का राजफाश

बाराबंकी : डकैती की वारदात करने वालों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है, लेकिन उन तक पहुंच नहीं पा रही है। हालांकि पुलिस जल्द से जल्द वारदात का राजफाश करने का दावा कर रही है।

कोतवाली बदोसराय क्षेत्र के मधवापुर गांव निवासी बबलू उर्फ बबन ¨सह दिल्ली में मजदूरी करता है। दो दिसंबर की रात उसकी पत्नी बृजा ¨सह घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रही थी। देर रात आधा दर्जन से अधिक बदमाश मकान में घुसे और नकदी व जेवरात लेकर भागने लगे। ग्रामीणों ने पीछा किया तो बदमाशों ने चार-पांच हथगोले फेंककर दहशत फैला दी थी। इस प्रकरण में पुलिस ने डकैती का मुकदमा दर्ज किया है। एसओ मनोज शर्मा ने बताया कि पुलिस सही दिशा में जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी