ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव

बाराबंकी विवाद के बाद मायके गई पत्नी को बुलाने गए पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 12:33 AM (IST) Updated:Sun, 21 Jul 2019 12:33 AM (IST)
ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव
ससुराल गए युवक का फंदे से लटका मिला शव

बाराबंकी : विवाद के बाद मायके गई पत्नी को बुलाने गए पति की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव ससुराल से कुछ ही दूरी पर एक पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। शनिवार सुबह परिवारजन पहुंचे तो युवक का शव पत्नी की साड़ी के फंदे से लटक रहा था। परिवारजन ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है।

कोठी थाना के ग्राम भानमऊ निवासी रामनरेश के पुत्र यात्रा (25) का जैदपुर थाना क्षेत्र के काशीराम नई कॉलोनी निवासी ज्योति से हुआ था। आरोप है कि आए दिन विवाद होने के कारण मायके आई ज्योति को यात्रा तीन दिन पूर्व ही बुलाकर ले गया था। जहां पिटाई से आजिज ज्योति शुक्रवार का वापस मायके आई थी। उसे बुलाने पति यात्रा भी आया था। शुक्रवार रात करीब 12 बजे यात्रा ससुराल से निकला था, जिसके बाद उसका शव ससुराल से करीब आधा किमी दूर स्थित अकरम की बाग में लगे यूकेलिप्टिस के पेड़ फंदे से लटका मिला। शनिवार सुबह ग्रामीण जब उधर से निकले तो वारदात की जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक जैदपुर धनंजय सिंह ने बताया कि पति अकसर पत्नी को मारता पीटता था। परिवारजन ने ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी