भाजपा की गलत नीतियों से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था

भाजपा की गलत नीतियों से बिगड़ी देश की अर्थ व्यवस्था पटेल

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 12:28 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:08 AM (IST)
भाजपा की गलत नीतियों से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था
भाजपा की गलत नीतियों से बिगड़ी देश की अर्थव्यवस्था

बाराबंकी : मध्य प्रदेश में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री आरके पटेल ने शुक्रवार को जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के मसौली चौराहे पर जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया की जीत का दावा करते हुए कहा कि जनता भाजपा का झूठ जान चुकी है। देश में जो बेरोजगारी बढ़ाने और अर्थव्यवस्था बिगाड़ने का काम भाजपा की सरकार ने किया है। अंबानी व अडानी के इशारे पर सरकार काम कर रही है। निजी करण को बढ़ावा देकर देश को गुलामी की राह पर धकेला जा रहा है।

राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली के दाम बढ़ाकर जनता को झकझोर दिया। पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि तनुज के रूप में एक जुझारू प्रत्याशी आपके बीच कांग्रेस ने दिया है। तनुज की जीत भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, पूर्व सांसद राकेश सचान, पूर्व सांसद राजेश मिश्र, पूर्व मंत्री आरके चौधरी, पूर्व विधायक छोटेलाल यादव, राजलक्ष्मी वर्मा, ओमवीर यादव, प्रदीप मौर्य, महेंद्र पाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी