सौ करोड़ में 'सदर' को नहीं धेला!

बाराबंकी : मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सौ करोड़ की धनराशि से अ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 12:14 AM (IST)
सौ करोड़ में 'सदर' को नहीं धेला!
सौ करोड़ में 'सदर' को नहीं धेला!

बाराबंकी : मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ ने जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में सौ करोड़ की धनराशि से अतिरिक्त विकास कार्य कराने की घोषणा की है। सदर यानी बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र को इसमें धेला भी नहीं दिया गया है। जिले की कुर्सी, दरियाबाद, रामनगर, हैदरगढ़ और जैदपुर विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के विधायक हैं, जबकि, सदर यानी बाराबंकी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी का विधायक है। मुख्यमंत्री की ओर से अतिरिक्त विकास के जारी घोषणा पत्र के अनुसार दरियाबाद क्षेत्र में पूरेडलई से जिला मुख्यालय तक मुख्य सड़क का निर्माण, पांच करोड़ की अन्य सड़कें बनाने के साथ बस अड्डा और राजकीय पशु चिकित्सालय का भी निर्माण होगा। कुर्सी क्षेत्र में एक पुलिस चौकी, एक अतिरिक्त नलकूप, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा। रामनगर क्षेत्र में महादेवा का दस करोड़ से पर्यटन विकास, राजकीय आइटीआइ, एक नलकूप व पांच करोड़ की लागत से सड़क का निर्माण होगा। जैदपुर विधानसभा क्षेत्र में योग सेंटर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त नलकूप तथा पांच करोड़ से सड़क का निर्माण की हरी झंडी सीएम ने दिखा दी है। सीएम के घोषणा पत्र में हैदरगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पांच करोड़ से गांवों के सड़क, राजकीय नलकूप का निर्माण कराया जाएगा। डीएसटीओ राम प्रकाश ने बताया कि पत्र मिल चुका है, विकास के लिए विभाग को कार्ययोजना बनाने के लिए कह दिया गया है। मुख्यमंत्री कर रहे सौतेला व्यवहार वह पूरे सूबे के मुख्यमंत्री हैं उन्हें सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रति समान ²ष्टि रखनी चाहिए। वे अतिरिक्त विकास कार्यों की सूची में सदर विधानसभा क्षेत्र को न शामिल कर सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। -धर्मराज ¨सह उर्फ सुरेश यादव, सदर, विधायक।

chat bot
आपका साथी