सपा कार्यकर्ता क्षेत्र में निकालें साइकिल यात्रा

पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप ने कहा हर विधानसभा क्षेत्र में साइकिल यात्रा निकालें।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 12:05 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 12:34 AM (IST)
सपा कार्यकर्ता क्षेत्र में निकालें साइकिल यात्रा
सपा कार्यकर्ता क्षेत्र में निकालें साइकिल यात्रा

बाराबंकी: शहर के सिविल लाइन स्थित आवास पर पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिले के पदाधिकारी शामिल हुए।

सपा जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में नित्य साइकिल यात्रा का कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक, पूर्व विधायक की देखरेख में जारी रहे ताकि पूरे क्षेत्र में पार्टी नीतियों का प्रचार प्रसार हो सके। इस मौके पर पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राममगन रावत, अजय वर्मा बबल, हशमत अली गुड्डू आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी