धू-धूकर जला दशानन, लगे जय श्रीराम के नारे

विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कोविड नियमों का पालन कराते हुए लीला का मंचन भी किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:26 PM (IST)
धू-धूकर जला दशानन, लगे जय श्रीराम के नारे
धू-धूकर जला दशानन, लगे जय श्रीराम के नारे

बाराबंकी: विजयदशमी का पर्व शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में कोविड नियमों का पालन कराते हुए लीला का मंचन भी किया गया।

शहर के दशहराबाग में रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रभु श्रीराम ने रावण का दहन किया। यहां पर संक्षिप्त रूप से लीला मंचन किया गया। शनिवार को राजगद्दी का कार्यक्रम दशहरा मंदिर में हुआ। इस मौके पर श्री राम लीला समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मुख्य संरक्षक सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह, महामंत्री शिवकुमार वर्मा, सांस्कृतिक मंत्री राजू पटेल, प्रचार मंत्री संतोष जायसवाल, उप प्रबंधक राजेश कुमार कृष्णा, राकेश कुमार वर्मा, मूलचंद गुप्ता, अंकित गुप्ता गोलू, प्रदीप जायसवाल, सुशील गुप्ता, विनोद गाबा, चरनजीत गाबा, राजेश मौर्या, प्रशांत सिंह, रमेश कुरील, सुशील जायसवाल, सुधीर जैन, राकेश बोरा आदि मौजूद रहे। ग्रामीण क्षेत्र में मनाया गया पर्व: रामसनेहीघाट : सुमेरगंज के दशहरा में इस वर्ष रामलीला नही हो पाई लेकिन सुमेरगंज के दशहराबाग में भव्य मेला का आयोजन किया गया। राम सीता सहित दशानन की झांकी का नगर भ्रमण कराया गया। रावण का पुतला फूंका गया। शाम को सुमेरगंज के दशहराबाग में दरियाबाद विधायक सतीश चंद्र शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, अभिषेक वर्मा आदि ने राम सीता की आरती उतारी। झांकियों का नगर भ्रमण कराया गया। शाम को रावण के पुतला फूंका गया। संचालन सुरेंद्र कौशल ने किया। प्रमोद गुप्ता, प्रेमशंकर, जवाहर वर्मा, दीपंक कसौंधन, रीतेश गुप्ता मौजूद रहे। हैदरगढ़ : कस्बा में रामलीला कोठी परिसर से निकाली गई भगवान राम की शोभायात्रा नवज्योति मार्ग व लखनऊ-सुलतानपुर हाईवे होते हुए मेलाबाग परिसर पर पहुंची। यहां पर राम-रावण युद्ध के पश्चात रावण का पुतला फूंका गया। इसके पूर्व हैदरगढ़ सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष लाला लक्ष्मी नारायण साहू ने श्रीराम व लक्ष्मण की आरती उतारी तथा पूजा-अर्चना किया। रामनगर: पक्के तालाब मैदान में दशहरे का विशाल मेला लगा। जिसमें राम रावण युद्ध के बाद रावण का पुतला दहन किया गया रामा दल का विजय रथ अमर सदन प्रांगण में पहुंचा जहां राजा रत्नाकर सिंह ने पुष्प माल व भोग से आरती कर स्वागत किया। श्रीराम विजय शोभा यात्रा का नगर में जगह जगह आरती उतारी गई। लीला का मंचन

सूरतगंज : मोहम्मदपुर खाला व सूरतगंज में दशहरा कमेटी की ओर आयोजित रामलीला में भगवान राम की बारात, माता सीता की विदाई ²श्य का मंचन किया गया। राम बारात का स्वागत वंनखण्डेश्वर से चलकर मोहम्मदपुर खाला, टांडा, चंदूरा, चंपागढ, रायपुर, इमलीपुर, सूरतगंज कस्बा, बेल चौराहे आदि स्थानों से होते समाप्त हुई। रामलीला कमेटी की ओर से दशहरा के उपलक्ष्य में कस्बे के उच्चका मैदान में गुरुवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री रामबाबू द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया। ओम शर्मा ने वाणी वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

chat bot
आपका साथी