अधर में कंधईपुर गोआश्रय केंद्र का निर्माण

अहमदपुर (बाराबंकी) कंधईपुर में करीब सवा करोड़ की लागत से बनाए जा रहे गोआश्रय केंद्र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 12:11 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 12:11 AM (IST)
अधर में कंधईपुर गोआश्रय केंद्र का निर्माण
अधर में कंधईपुर गोआश्रय केंद्र का निर्माण

अहमदपुर (बाराबंकी) : कंधईपुर में करीब सवा करोड़ की लागत से बनाए जा रहे गोआश्रय केंद्र का निर्माण कार्य एक वर्ष बाद भी पूरा नहीं हो सका है। अक्टूबर में जिलाधिकारी ने निरीक्षण कर जल्द ही कार्य पूरा करने के निर्देश दिए थे, पर निर्माण एजेंसी पर इसका असर नहीं दिखा। अब असर दिखने की उम्मीद है। बनीकोडर की ग्राम पंचायत कंधईपुर बनपुरवा में एक करोड़ 20 लाख की लागत से बनाया जा रहा गोआश्रय केंद्र के निर्माण कराया जा रहा। गोआश्रय केंद्र में बैरीकेडिग न बनने के साथ ही मुख्य गेट का निर्माण भी अधर में है। जब निर्माण कार्य की हकीकत देखी गई तो गोआश्रय में बैरीकेडिग बनाने के लिए पिलर की ढलाई की जा रही थी। निर्माण कार्य करवा रहे रमेश ने बताया कि करीब बीस मजदूरों को लगाया गया है, ताकि जल्दी कार्य पूरा हो सके।

एक वर्ष पहले हुआ था शिलान्यास : गोआश्रय केंद्र का शिलान्यास मुख्यमंत्री के माध्यम से 16 सितंबर 2019 को किया गया था। वहां पर लगा शिलापट इस बात का प्रमाण है कि निर्माण कार्य शुरू हुए एक वर्ष बीत चुके हैं। किसानों की चट कर रहे फसल : किसानों की अग्रिम बोई गई फसल को बेसहारा पशुओं का निवाला बन रही है। किसानों की गेहूं, सरसों सहित अन्य फसलों को बेसहारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिसको बचाने के लिए किसान दिन रात मेहनत कर रहा है। ----------

गोआश्रय केंद्र पर बैरीकेडिग बनाने का कार्य चल रहा है, जो एक हफ्ते में पूरा कर दिया जाएगा। दिसंबर में लोकार्पण कर दिया जाएगा। -आदित्य तिवारी, बीडीओ, बनीकोडर।

chat bot
आपका साथी