रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला

बाराबंकी : सहन पर रास्ते के विवाद में दबंगों ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 11:35 PM (IST)
रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला
रास्ते के विवाद में जानलेवा हमला

बाराबंकी : सहन पर रास्ते के विवाद में दबंगों ने अपनी भाभी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने थाने पर इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। प्रकरण के ट्विटर पर पोस्ट किए जाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है।

टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खेतासरांय निवासी इमराना की पत्नी महरुल निशा पर उसके देवर सोनू, अब्दुल कलाम, कमरुल निशा, आलम आदि ने विवादित रास्ते पर दरवाजा लगाने के विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। रविवार सुबह हुई इस वारदात की शिकायत घायल की मां सहजादी फाजलील निवासी शेखपुर टुटरू ने टिकैतनगर थाने में की। उधर, सीएचसी में हालत गंभीर होने के कारण घायल महरुल निशा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने जांच पड़ताल कर मुकदमा दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी