अयोध्या, रायबरेली व सुलतानपुर में मतदान कराएगी बाराबंकी पुलिस

प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए बाराबंकी से करीब 1300 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को ड्यूटी ब्रीफिग के बाद रवाना कर दिया। 19 बसों से इन पुलिसकर्मियों को अयोध्या और रायबरेली जिले में शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान के लिए रवाना किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 11:16 PM (IST)
अयोध्या, रायबरेली व सुलतानपुर में मतदान कराएगी बाराबंकी पुलिस
अयोध्या, रायबरेली व सुलतानपुर में मतदान कराएगी बाराबंकी पुलिस

बाराबंकी : प्रथम चरण के पंचायत चुनाव के लिए बाराबंकी से करीब 1300 पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने मंगलवार को ड्यूटी ब्रीफिग के बाद रवाना कर दिया। 19 बसों से इन पुलिसकर्मियों को अयोध्या और रायबरेली जिले में शांतिपूर्वक निष्पक्ष मतदान के लिए रवाना किया गया है। इसी पुलिस बल में से फोर्स दूसरे चरण के लिए सुलतानपुर जिला होकर तीसरे चरण में बाराबंकी वापसी करेगी।

मंगलवार को पुलिस लाइंस में पुलिस अधीक्षक ने चार निरीक्षक, 160 उपनिरीक्षक, 220 हेड कास्टेबल और 950 कास्टेबल को निष्पक्ष मतदान के टिप्स के साथ उनकी ड्यूटी के बारे में ब्रीफ किया। इसके बाद उन्हें प्रथम व द्वितीय चरण के मतदान के लिए रवाना किया। जिले से अयोध्या के लिए चार निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक, 120 हेड कांस्टेबल और 850 कांस्टेबल रवाना किए गए हैं, जबकि 40 उपनिरीक्षक, 100 कांस्टेबल व 100 हेड कांस्टेबल को रायबरेली रवाना किया गया है। इसी पुलिस बल में एक निरीक्षक, 120 उपनिरीक्षक, 120 हेड कांस्टेबल और 900 कांस्टेबल प्रथम चरण का मतदान पूरा करने के बाद दूसरे चरण के लिए सुलतानपुर को वहीं से रवाना हो जाएंगे।

पुलिस लाइंस में ब्रीफिग के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी रामसूरत सोनकर आदि मौजूद रहे। जाम में फंसे लोग : परिवहन निगम की बस व अपने निजी वाहनों से ड्यूटी पर रवाना हुए पुलिसकर्मियों के साथ निकलने पर देवा रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस कारण कुछ बसें शहर के अंदर से होकर हाईवे को गईं। जाम को हटाने के लिए पुलिस को जूझना पड़ा। वहीं लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। थानों पर सन्नाटा : जिले की 70 फीसद से ज्यादा पुलिस बल चुनाव ड्यूटी को रवाना हो गई। इसके बाद आलम यह है कि थानों और चौकियों पर पुलिस बल की कमी हो गई है। जहां थाने पुलिस कर्मियों से भरे रहते थे वहां इक्का दुक्का वर्दीधारी ही दिख रहे हैं।

chat bot
आपका साथी