हादसे में फैजाबाद के युवक की मौत, दो घायल

बाराबंकी : अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। ज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Sep 2018 11:35 PM (IST) Updated:Sat, 08 Sep 2018 11:35 PM (IST)
हादसे में फैजाबाद के युवक की मौत, दो घायल
हादसे में फैजाबाद के युवक की मौत, दो घायल

बाराबंकी : अलग- अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बाइक सवार चाचा की मौत हो गई। जबकि उसका गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक अन्य हादसे में एक युवक घायल हो गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

टिकैतनगर : थाना क्षेत्र अंतर्गत नियामतगंज-दरियाबाद मार्ग पर स्थित ग्राम चंदामऊ की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्राली के ठोकर से बाइक सवार निजामुद्दीन का 20 वर्षीय पुत्र सिरताज चाचा और उनका भतीजा इरशाद हुसैन निवासी ग्राम परसुआ थाना पटरंगा फैजाबाद घायल हो गए। पीआरवी ने दोनों को टिकैतनगर सीएचसी पहुंचाया। जहां पर सिरताज को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं हालत गंभीर होने के कारण इरशाद को भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। टिकैतनगर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। सूचना पर पहुंचे मृतक सिरताज के परिवारीजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

मसौली : थाना अंतर्गत शहावपुर निवासी अशोक कुमार (20) पुत्र वीरेंद्र कुमार मसौली की ओर से गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब चौराहे पर एकत्र सपाई पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत को खड़े थे और अशोक सड़क पार कर रहा था। सपाइयों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी