60 और मिले पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ

त्रिवेदीगंज के कान्हींपुर में 17 और मिले पॉजिटिव चार दिन में 26 पॉजिटिव मिलने से कितूर गांव सील

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jul 2020 12:02 AM (IST) Updated:Thu, 30 Jul 2020 01:00 AM (IST)
60 और मिले पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ
60 और मिले पॉजिटिव, छह हुए स्वस्थ

बाराबंकी : कोरोना वायरस से संक्रमित 60 और लोगों की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई। वहीं छह लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए। त्रिवेदीगंज ब्लॉक के कान्हींपुर में 17 लोग व लोधेश्वर महादेवा में छह लोग संक्रमित पाए गए। कान्हींपुर में मंगलवार को भी चार लोग पाए गए थे। ऐसे में संख्या 21 हो गई है जबकि पिछले चार दिनों के अंदर सिरौली गौसपुर के कितूर में 26 लोगों के कोरोना पॉजिटव पाए जाने के चलते पूरा गांव 17 अगस्त तक के लिए सील कर दिया गया है। बुधवार को 678 लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 397 लोगों के नमूने जांच के लिए लिए गए। अब तक जिले में 1071 लोग पॉजिटिव पाए जा चुके हैं जिसमें 732 इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 328 सक्रिय केस हैं। बुधवार के पॉजिटिव पाए गए लोगों में कान्हींपुर के 17, मंगतपुरवा के दो, महादेवा के छह, हैदरगढ़ की कांशीराम कालोनी के तीन, बरौली के दो, रेलवे स्टेशन सीईडीयू के एक, बनीकोडर के काशीपुर का एक, हिद हास्पिटल का एक, जीवन हास्पिटल का एक, टिकैतनगर, पाटमऊ, जनेस्मा, महादेव सिटी बंकी, उत्तर टोला बंकी, पीरबटावन, सिपहिया, फतेहपुर के काजीपुर, पचघरा, मसौली के प्रतापगंज, त्रिवेदीगंज के अखैयापुर, सिद्धौर के अमसेरुवा, पूरेडलई के नागपुर का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने अस्थाई रूप से कितूर गांव को सील किए जाने का आदेश दिया है। इस अवधि में निर्धारित प्रोटोकाल के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में रहने वाले समस्त व्यक्ति अपने-अपने घर में ही रहेंगे। उल्लंघन करने पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। इस क्षेत्र के लोग किसी भी समस्या के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05248-224849 तथा 05241-226166, टोल फ्री नंबर 18001804143 पर संपर्क कर सकते हैं। इस गांव के सभी निवासियों के मोबाइल पर आरोग्य सेतु एप अनिवार्य रूप से लोड कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

कस्बा बेलहरा में पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आए 37, सीएचसी सूरतगंज की टीम ने लोधौरा में 209 लोगों के नमूने लिए हैं। दरियाबाद क्षेत्र के ग्राम गंगाराम पुरवा मजरे जेठौती कुर्मियान में एक ही परिवार के पति-पत्नी सहित चार लोग पॉजिटिव पाए गए हें।

ग्रामीणों को किया जागरूक : नेहरू युवा केंद्र की जिला समन्वयक प्रियंका चौहान के निर्देश पर सिद्धौर ब्लॉक के स्वयंसेवक सतेंद्र के नेतृत्व में उस्मानपुर में कोरोना जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों के घरों पर पोस्टर चस्पा किए गए।

नहीं हो रहा सुधार : कोरोना संक्रमितों के बढ़ते आंकड़ों के बावजूद कोई सुधार नहीं दिख रहा है। बुधवार को उप निबंधक कार्यालय नवाबगंज के गेट पर भारी भीड़ दिखी। तमाम लोग बिना मास्क के व बिना रोकटोक अंदर जाते दिखे। वहीं तहसील नवाबगंज में भी कर्मचारी थर्मल स्कैनिग मशीन लिए कुर्सी पर बैठा रहा। ईमेल से भेजें जीवन प्रमाणपत्र : वरिष्ठ कोषाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के ²ष्टिगत पेंशनर्स का डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र अब मान्य किया जाएगा। इसके लिए पेंशनर अपने कंप्यूटर, इंटरनेट, जनसुविधा केंद्र व साइबर कैफे इत्यादि से जीवन प्रमाण बेवसाइट जेसीसीवीएएनपीआरएएमएएएन डॉट जीओवी डॉट आइएन पर उत्तर प्रदेश ट्रेजरीस एसयूबी बाराबंकी चयन करते हुए अपना डिजिटल जीवन प्रमाणपत्र जनरेट कर सकते हैं।

chat bot
आपका साथी