जेल में 24 खूंखार अपराधी, अचानक हटा दिए 30 से अधिक जेल वार्डर

जिला कारागार में 30 से अधिक जेल वार्डरों का स्थानांतरण कर दिया गया। यहां वर्तमान में 70 जेल वार्डर की तैनाती है जिनमें से 30 से अधिक जेल वार्डरों को स्थानांतरण नीति के तहत गैर जनपद भेज दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 11:25 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 11:25 PM (IST)
जेल में 24 खूंखार अपराधी, अचानक हटा दिए 30 से अधिक जेल वार्डर
जेल में 24 खूंखार अपराधी, अचानक हटा दिए 30 से अधिक जेल वार्डर

वी. राजा, बाराबंकी

जिला कारागार में 30 से अधिक जेल वार्डरों का स्थानांतरण कर दिया गया। यहां वर्तमान में 70 जेल वार्डर की तैनाती है, जिनमें से 30 से अधिक जेल वार्डरों को स्थानांतरण नीति के तहत गैर जनपद भेज दिया गया है। ऐसे में कारागार में सुरक्षा के नाम पर मांग के सापेक्ष काफी कम जेल वार्डर बचे हैं। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कारागार की 23 बैरक में 850 कैदियों को रखे जाने की क्षमता है। यहां करीब 1350 कैदी बंद हैं। इनकी सुरक्षा के लिए 100 जेल वार्डरों की मांग हैं, मात्र 70 वार्डर ही तैनात थे। इनमें से पांच हेड वार्डर और 27 जेल वार्डर का तबादला हो गया है। जेल में बंद हैं खतरनाक कैदी : कारागार में प्रशासनिक आधार पर एक दर्जन से अधिक खूंखार कैदी यहां पर भेजे गए थे, जिन्हें सख्त निगरानी में रखा गया है। हाईसिक्योरिटी बैरक में मुख्तार की एंबुलेंस प्रकरण का आरोपित राजनाथ, शेषनाथ के अलावा अस्पताल संचालिका डा. अलका राय महिला बैरक में बंद है। इनके अलावा आतंकी गतिविधियों में संलिप्तता का आरोपित बिजनौर का रहने वाला नदीम 23 अगस्त 2019 से बंद है। वहीं, अयोध्या में बम ब्लास्ट कांड का आरोपित तारिक काजमी आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। मुजफ्फरनगर का रहने वाला सद्दाम हत्या धोखाधड़ी, आ‌र्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट के तहत बंद हुआ था, जो 22 जनवरी को प्रशासनिक आधार पर जिला कारागार भेजा गया। हत्या लूट के मामले में बंद राकेश यादव को बीती पांच जून 2019 को जिला कारागार प्रशासनिक आधार पर भेजा गया था। इन सभी खतरनाक कैदियों को हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। ------ इनसेट:

वर्तमान में कारागार में निरुद्ध 1350 कैदी बंद हैं। इसमें 24 खूंखार अपराधी हैं। यह प्रशासनिक आधार पर विभिन्न जिलों से भेजे गए हैं। फिलहाल जितनी मैन पावर है उसी से सुरक्षा की जा रही है। कुछ जेल वार्डर ने आमद कराई हैं। उनको ज्वाइन कराया जा रहा है। हरिबख्श सिंह, जेल अधीक्षक

chat bot
आपका साथी