पीएसी के छह जवान सहित 23 मिले कोरोना पॉजिटिव

एक आवास विकास चार टिकैतनगर और 12 टोलकमी संक्रमित

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 12:26 AM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 06:06 AM (IST)
पीएसी के छह जवान सहित 23 मिले कोरोना पॉजिटिव
पीएसी के छह जवान सहित 23 मिले कोरोना पॉजिटिव

बाराबंकी: कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सोमवार को जिले में 23 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। सभी को एलवन चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चंद्रा अस्पताल में भर्ती नौ मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए 40 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है।

दसवीं वाहिनी पीएसी के छह जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह सभी पूर्व में कोरोना पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क के हैं। सोमवार का छह जवानों को मिलाकर अबतक कुल पीएसी के 65 जवान कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। शहर के आवास विकास कॉलोनी में रेंडम जांच में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। टिकैतनगर: रेंडम जांच में टिकैतनगर की एक महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। नगर पंचायत के नूरवाफ मुहल्ले में दो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह सगी बहने है। जिनमें से एक बहन लखन व दूसरी बहन मथुरा से 30 जून को आई थी। कुल 16 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। सरायनेतामऊ में एक व्यक्ति पहली जुलाई को मुंबई से आया था। जो पॉजिटिव पाया गया है। यहां नौ लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। हथौंधा: अहमदपुर टोल प्लाजा के 12 कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी की रेंडम जांच की गई थी। जिसमें कोरोना संक्रमित पाए गए है। ये सभी कर्मचारी आगरा, लखनऊ, बिहार, इटावा जिले के रहने वाले हैं। सभी को एंबुलेंस से चंद्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 411 नमूने और लिए गए, 11 हुए स्वस्थ

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत सोमवार को 411 लोगों के नमूने जांच के लिए और लिए गए। वहीं पहले से जिन लोगों का इलाज चल रहा था उनमें सिर्फ 11 लोग ठीक हुए। जिन्हें अस्पताल से घर जाने के लिए छुट्टी कर दी गई।

वहीं 377 नमूनों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी भी 745 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक जिले में कुल 445 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं जिनमें से 320 इलाज के बाद ठीक हो गए। अब 123 लोग बचे हैं जिनका इलाज किया जा रहा है। सोमवार को जो लोग ठीक हुए उनमें बंकी ब्लॉक के दरहरा निवासी एक, नई बस्ती कृष्णानगर विकास भवन रोड निवासी एक व आवास विकास कालोनी निवासी एक, पूरेडलई ब्लॉक के पनापुर निवासी एक, देवा ब्लॉक के खेवली निवासी तीन, केसरुवा निवासी एक व पलटा निवासी एक, सिद्धौर ब्लॉक के बेड़हरी निवासी दो व्यक्ति शामिल हैं। विकास भवन के 67 कर्मचारी और अधिकारियों का लिया गया सैंपल

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को लेकर सभी डरे हुए हैं। अपने आप और परिवार को सुरक्षित रखने के लिए विकास भवन के कर्मचारी और अधिकारियों ने स्वेच्छा से कोरोना टेस्ट कराने के लिए सैंपल दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आकर सभागार में एकत्र कर्मचारियों को बारी-बारी से नमूना लिया। विकास भवन में ग्राम्य विकास, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, पशुपालन, सहकारी समितियां, युवाकल्याण, समाज कल्याण, दिव्यांग, इलाहाबाद बैंक, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, कृषि, उद्योग, कृषि रक्षा, ग्रामोद्योग, खाद रसद, नेडा, रेशम, अल्पसंख्यक कल्याण, बाल विकास, समाज कल्याण विकास, डूडा, पंचायती राज, अर्थ एवं संख्या आदि विभाग संचालित हैं। यहां लखनऊ से भी तमाम अधिकारी व कर्मचारी आते हैं। सभी विभाग से दो-दो कर्मचारी लिए गए हैं, जिनका कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। यहां 67 कर्मचारी और अधिकारी हैं, जिनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया है। वहीं डीआरडीए के 12 कर्मचारियों का सैंपल लिया गया। इसको लेकर विकास भवन कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष मुस्तफा खान, गौरव वर्मा, विनोद श्रीवास्तव आदि ने सैंपल लिए जाने का स्वागत किया। जिला विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि एक बार टेस्ट हो जाएगा, तो डर भी समाप्त हो जाएगा और स्थिति भी सामने आ जाएगी। रेंडम के तौर पर सभी विभाग से टेस्ट कराया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी