बार चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के चार एवं महामंत्री के पांच नामांकन सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 11:23 PM (IST)
बार चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों ने किए नामांकन
बार चुनाव के लिए 18 प्रत्याशियों ने किए नामांकन

बाराबंकी : बार एसोसिएशन के चुनाव में गुरुवार को अध्यक्ष पद के चार एवं महामंत्री के पांच नामांकन सहित कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने अपने-अपने पर्चे दाखिल किए। शुक्रवार को पर्चों की जांच एवं नाम वापसी के बाद चुनाव की तस्वीर साफ हो पाएगी। उधर, दावेदारों ने मतदाताओं से जन संपर्क तेज कर दिया है।

अध्यक्ष पद के लिए ओम प्रकाश यादव, राजेंद्र प्रसाद वर्मा, इंद्रेश कुमार शुक्ला व प्रदीप कुमार निगम ने एवं महामंत्री पद के लिए राम लाल वर्मा, संजय कुमार सिंह, राम सिंह चौहान, संजय सिंह नंबरदार व विष्णु कुमार मौर्य ने चुनाव अधिकारी मुरलीधर वर्मा के समक्ष अपने पर्चे दाखिल किए। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर रघुवर दयाल, उपाध्यक्ष (प्रथम ) के लिए राजीव नयन तिवारी, नफीस अहमद, कृष्ण कान्त मिश्रा, उपाध्यक्ष ( द्वितीय) पद के लिए संतोष कुमार शर्मा, संयुक्त मंत्री प्रशासन के लिए आशाराम भारती, संयुक्त मंत्री प्रकाशन कुबेर सिंह, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय के लिए ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सतेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने अपने पर्चे दाखिल किए। शुक्रवार को पर्चा वापसी एवं नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। पर्चा दाखिला के बाद प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं संग जन संपर्क तेज कर दिया। एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न पदों के चुनाव के लिए कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। बताया, कार्यकारिणी के सदस्य पद हेतु किसी ने भी नामांकन नहीं किया। एल्डर्स कमेटी के सदस्य योगेन्द्र सिंह बल्लू, विष्णु कुमार श्रीवास्तव, रमेशचंद्र श्रीवास्तव, सहायक चुनाव अधिकारी धर्मेंद्र श्रीवास्तव व अमर कृष्ण दीक्षित मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी