साक्षरता शिविर में दी विधिक जानकारी

बाराबंकी : अंबिका स्कूल ऑफ एजूकेशन में गुरुवार को विधिक साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 Jul 2017 11:56 PM (IST)
साक्षरता शिविर में दी विधिक जानकारी
साक्षरता शिविर में दी विधिक जानकारी

बाराबंकी : अंबिका स्कूल ऑफ एजूकेशन में गुरुवार को विधिक साक्षरता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीनियर डिवीजन सिविल जज सुरजन ¨सह ने मां वीणापाणि के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर उपस्थित जनों को विधिक जानकारी दी।

उन्होंने कहा आज छोटी-छोटी बातों से विवाद का अखाड़ा बना देने का जो लोग काम करते हैं वे समाज, परिवार और देश के विकास में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। समाज के हित में काम करना चाहिए और कानूनी दांव-पेंच में मामले को नहीं उलझाना चाहिए। हर नागरिक को विधि की जानकारी कराना उसका परम कर्तव्य बनता है। तभी समय हानि, धन हानि एवं जान-माल की क्षति से छुटकारा मिल सकता है। नायब तहसीलदार पुष्कर मिश्र ने कहा कि गांव-गरीब किसान को खेत, मेड़, नाली, बरहा, ¨सचाई आदि जैसे छोटे-छोटे मामलों में मारपीट करने के बजाए पहले सक्षम अधिकारी को समस्या बताएं या फिर संभ्रांतजनों के बीच बैठकर आपसी बातचीत से मामला सुलझा लेना चाहिए।

शिविर में प्रहलाद नारायण तिवारी, दिलीप मिश्र, लक्ष्मीकांत मिश्र लेखपाल ने कानूनी जानकारी रखी। विद्यालय प्रबंधक मनीष ¨सह, अभिनव त्रिवेदी, प्रधानाचार्य आरके बाजपेई, संदीप वर्मा, विनय ¨सह, नीरज यादव सहित भारी संख्या में विद्यालय परिवार एवं अभिभावक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी