आश्रम व आश्रमवासियों की सुरक्षा की मांग

बाराबंकी : संत ज्ञानेश्वर के उत्ताराधिकारी के हत्यारोपी हरेराम चौधरी के खिलाफ आश्रम के दर्जनों अनुया

By Edited By: Publish:Tue, 26 May 2015 12:28 AM (IST) Updated:Tue, 26 May 2015 12:28 AM (IST)
आश्रम व आश्रमवासियों की सुरक्षा की मांग

बाराबंकी : संत ज्ञानेश्वर के उत्ताराधिकारी के हत्यारोपी हरेराम चौधरी के खिलाफ आश्रम के दर्जनों अनुयायी सोमवार को जिलाधिकारी के पास पहुंचे। वह आश्रम के सामने बनी हत्यारोपी हरेराम की झोपड़ी हटाने के साथ ही उसके साथियों से आश्रम व आश्रम के लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात कराने की मांग की है।

कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम रैसड़ा में स्थित संत ज्ञानेश्वर की संस्था के मुख्यालय पुरूषोत्तमधाम आश्रम के करीब 50-60 लोग सोमवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। जिलाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और पुलिस अधीक्षक से मिलकर अपना मांग पत्र दिया। ज्ञापन में लिखा है कि राम सहाय ¨सह के हत्यारे हरेराम चौधरी, आनंद भट्ट व उनके साथी कुख्यात अपराधी हैं। जिसके चलते उन्हें आश्रम से निकाला गया था। यहीं नहीं आश्रम के रास्ते पर अनधिकृत रूप से झोपड़ी बनाकर यह रहते हैं। आश्रम की देखरेख करने वाजे प्रधान सचिव व आश्रम के भक्तों सेवकों को आए दिन जान से मारने की धमकियां देता रहता है। इसकी पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है। उनका कहना था कि आश्रम की महिलाएं आदि सभी सहमे हुए हैं। सुरक्षा के लिए आश्रम में पुलिस बल तैनात करने की भी अपील की है।

chat bot
आपका साथी