बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, बबेरू : घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार द

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Feb 2019 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 02 Feb 2019 05:27 PM (IST)
बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत
बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत

संवाद सहयोगी, बबेरू : घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

कस्बे के कमासिन रोड निवासी शिक्षा मित्र रामकरन साहू की 45 वर्षीय पत्नी कुसमा देवी शनिवार की सुबह दरवाजे के सामने झाड़ू लगा रही थी कि इसी समय सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बुलोरो ने उसे टक्कर मार दिया। चीख पुकार सुनकर परिजन व आस पास लोगो ने घायल महिला को इलाज हेतु सीएचसी में भर्ती कराया । प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। बांदा ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी