कलह के चलते महिला ने मासूम के साथ खाया जहर, रेफर

जागरण संवाददाता बांदा मिलाथू गांव में महिला ने म

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 11:17 PM (IST) Updated:Fri, 28 Aug 2020 06:08 AM (IST)
कलह के चलते महिला ने मासूम के साथ खाया जहर, रेफर
कलह के चलते महिला ने मासूम के साथ खाया जहर, रेफर

जागरण संवाददाता, बांदा : मिलाथू गांव में महिला ने मासूम बच्चे के साथ जहरीला पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की। उल्टियां होने पर घरवाले उसे लेकर जिला अस्पताल गए, जहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घरेलू कलह कारण बताया है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के ग्राम मिलाथू निवासी महिला इंद्रेश कुमारी पत्नी कृष्ण कुमार ने बुधवार रात घर में मासूम बेटे भास्कर को जहरीला पदार्थ खिला दिया। बाद में खुद भी खा लिया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ गई। पति व अन्य घरवाले दोनों को जिला अस्पताल ले गए। दोनों को उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया। देवर विष्णु ने बताया कि घटना के समय वह और उसका छोटा भाई नवल शहर में थे। जबकि पति कृष्ण कुमार व अन्य स्वजन खेत में थे। उन्हें पड़ोसियों ने जहर खाने की सूचना खेत में दी थी। वजह का पता नहीं चल सका है।

हल्का इंचार्ज थाने के एसआइ हरिश्चंद्र शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में घरेलू कलह के चलते महिला का बच्चे के साथ जहरीला पदार्थ खाना सामने आया है। पति-पत्नी दोनों के बयान लेने से पूरी वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

chat bot
आपका साथी