आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने गुरुवार को सुबह घर में रस्सी से फांसी लगा ली। पत्नी पानी लेकर घर लौटी तो उसका शव लटका देखा। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाया है। किसान के पास आठ बीघे जमीन है उसी में दो बेटों व बहू का परिवार भी पल रहा था। दो वर्ष से फसल अच्छी नहीं हुई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 May 2020 10:21 PM (IST) Updated:Fri, 29 May 2020 07:33 AM (IST)
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी
आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने लगाई फांसी

संवाद सूत्र, बिसंडा : आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने गुरुवार को सुबह घर में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पत्नी बाहर से पानी लेकर घर लौटी तो उसका शव लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है।

बिसंडा थाना क्षेत्र के कोरारी गांव निवासी 65 वर्षीय राजा भइया अपनी आठ बीघे जमीन में किसानी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। मगर पिछले कई वर्षो से अन्ना के फसल चौपट करने से घर की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती गई। रोजी रोटी का संकट हुआ तो राजा भइया के दो बेटे बौरा व बाबू मुंबई कमाने चले गए। मगर पिछले दिनों लॉकडाउन होने से वह वहीं फंस गए। बेटों की चिंता के साथ ही खेत में फसल न होने से राजा भइया पिछले कई दिनों से परेशान थे। गुरूवार की सुबह जब पत्‍‌नी पास के ही हैंडपंप पर पानी लेने चली गई तो राजाभइया ने रस्सी का फंदा बनाकर कमरे की धन्नी से फांसी लगा ली। पत्‍‌नी जब घर लौटी तो उसे इसकी जानकारी हो सकी। थानाध्यक्ष बिसंडा प्रतिमा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है।

chat bot
आपका साथी