ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की मौत

जागरण संवाददाता बांदा ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खेत में अनियंत्रित होकर खंती में पलट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 11:43 PM (IST)
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की मौत
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खंती में पलटी, चालक की मौत

जागरण संवाददाता, बांदा : ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली खेत में अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। हादसे में चालक की दबकर मौके पर मौत हो गई। घटना से स्वजन बेहाल हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम उतरवां निवासी मोनू का 17 वर्षीय पुत्र संतू शुक्रवार शाम लोहरनपुरवा से ट्रैक्टर में अपनी ईंटें लेकर खेत स्थित पुरवा जा रहा था। रास्ते में बाबूपुरवा के पास खेत की खंती में ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। पीछे से पैदल जा रहे बड़े भाई अखिलेश व गांव के लोगों ने जब तक किसी तरह उसे ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। आनन-फानन स्वजन उसे जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई के दम तोड़ने की जानकारी जैसे ही स्वजन को हुई भाई अलिखेश समेत सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अस्पताल में स्वजन की चीख पुकार मच गई। स्वजन ने बताया कि वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता के नाम करीब 15 बीघा खेती है। जिसमें वह स्वजन के साथ कृषि कार्य में हाथ बटाता था। थाना प्रभारी बदौसा सभाजीत पटेल ने बताया कि प्रथम ²ष्टया जांच में दम तोड़ने वाले का खुद का ट्रैक्टर है। स्वजन की ओर से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है। ट्रैक्टर पलटने से एक महिला की मौत, तीन घायल

संवाद सूत्र कमासिन: क्षेर्त के अमलोखर चौराहे के पास घुमंतु परिवार की 6 महिलाएं शाम छह बजे आ रहे ट्रेक्टर को रोकवाकर बैठ गई। तेज गति से चलने के कारण ट्रेक्टर का संतुलन बिगड़ जाने से खाई में पलट गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई। जबकि केओझा निवासी ट्रैक्टर चालक अमरपाल सिंह समेत दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सुभाष चौरसिया ने बताया है कि महिलाएं कानपुर देहात के बिधनू थाना अंतर्गत ग्राम मझावन की निवासी है। थाना क्षेत्र के ओझा नगर में तंबू बनाकर रहती थी। महिलाएं बिसात खाना बेचकर भरण पोषण कर रही थी। बताया कि मृतक महिला का नाम बिटिया (55) पत्नी गफ्फार खान है। जबकि घायल महिलाएं शरमा (40), सुमित्रा (35) एवं ट्रेक्टर चालक अमरपाल लोहरा निवासी है।

chat bot
आपका साथी