पार्टी के हर कार्यकर्ता के सम्मान की होगी रक्षा : जिलाध्यक्ष

कर्ताओं द्वारा काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के पहुंचते ही ढोल नगाड़े आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता पूर्व सभासद अनिल लखेरा निवर्त

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Feb 2020 10:23 PM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 06:02 AM (IST)
पार्टी के हर कार्यकर्ता के सम्मान की होगी रक्षा : जिलाध्यक्ष
पार्टी के हर कार्यकर्ता के सम्मान की होगी रक्षा : जिलाध्यक्ष

संवाद सूत्र, तिदवारी : भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद के प्रथम तिदवारी कस्बा आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

नगर विकास मंच, नगर व्यापार मंडल तथा सांस्कृतिक संस्थानों के साथ-साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा काली माता मंदिर प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद के पहुंचते ही ढोल नगाड़े, आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर युवा भाजपा नेता ठाकुर सत्येंद्र प्रताप सिंह ,व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविद कुमार गुप्ता, पूर्व सभासद अनिल लखेरा, निवर्तमान मंडल मंत्री अखिल पटेल ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों के साथ-साथ वरिष्ठ जनों को अंग वस्त्र भेंट किया गया। स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष तथा जिला पदाधिकारियों का लड्डुओं के साथ तुला दान किया गया । जहां सभी ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। स्वागत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। मैंने बचपन से आप सबके बीच में रहकर पार्टी संगठन का कार्य किया है। आप सब के आशीर्वाद से बड़ी जिम्मेदारी मिली है। मैं पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के लिए अपना पूरा समय देकर आप सब की सेवा में तत्पर रहूंगा। हम सबको संगठित होकर पहले राष्ट्र, फिर पार्टी और अंत में मैं की कार्यशैली से कार्य करते हुए आगे के सभी कार्यक्रमों को सफल बनाना है। कार्यक्रम का संचालन अतुल दीक्षित द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनार्दन प्रसाद शास्त्री, शिवसागर द्विवेदी, पैलानी मंडल अध्यक्ष अमित निगम, बांदा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्त, भानु प्रताप सिंह लौमर, अरविद सिंह चंदेल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी