डाक सेवाएं ठप, संदेश पत्रों का लगा ढेर

जागरण संवाददाता, बांदा : डाक विभाग को सीएसइ (कोर सिस्टम इंट्रीगेटर) साफ्टवेयर से लैस करन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM (IST) Updated:Mon, 02 Jul 2018 05:03 PM (IST)
डाक सेवाएं ठप, संदेश पत्रों का लगा ढेर
डाक सेवाएं ठप, संदेश पत्रों का लगा ढेर

जागरण संवाददाता, बांदा : डाक विभाग को सीएसइ (कोर सिस्टम इंट्रीगेटर) साफ्टवेयर से लैस करने के लिए तीन दिन से डाक सेवाएं और डाक घर के बैं¨कग कार्य बंद हैं। इससे लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। वहीं तीन दिन की आवश्यक डाक भी डंप पड़ी है। जो कि लोगों को समय रहते नहीं मिल पा रही हैं। अपने कार्यों को रोजाना सैकड़ों लोग प्रधान डाक घर पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें निराश होना पड़ रहा है।

आजादी से पहले की पद्धति पर कार्य कर रहा डाक विभाग अब नए रंग रूप और आधुनिक कार्यशैली के लिए तैयार हो रहा है। प्रधान डाक घर सहित सीएसइ साफ्टवेयर से पूरी डाक व्यवस्था लैस हो रही है। इसके चलते डाक सेवाएं बाधित कर दी गई हैं। शनिवार से बंद डाक सेवाओं से लोगों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। गुरुवार और शुक्रवार की डाक को बाहर भेजने या फिर वितरित करने का काम नहीं किया है। इससे कई दिनों से डाक डंप हो गई हैं। कई जरूरी डाक भी विभाग में पड़ी हुई हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री कराने व अन्य कार्यों के लिए भी प्रतिदिन लोग चक्कर काट रहे हैं। लेकिन बैरंग होना पड़ रहा है।

आज से बहाल हो सकती है व्यवस्था

डाक विभाग की सेवाएं मंगलवार से बहाल होने की संभावना है। साफ्टवेयर परिवर्तन में लगे कर्मचारी रात दिन काम कर रहे हैं। उम्मीद है कि मंगलवार से लोगों को नए साफ्टवेयर में काम शुरू हो जाए। हालांकि अभी डाक अधिकारी कुछ साफ कहने को तैयार नहीं है। माना जा रहा है कि एक-दो दिन में इस नई व्यवस्था का डाक विभाग उद्घाटन भी करेगा।

chat bot
आपका साथी