गुरुद्वारा में फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहब की पालकी

रु नानक देव के 550 में प्रकाश उत्सव पर कांग्रेसियों ने सोनकर बस्ती में समरसता सहभोज का आयोजन किया। छुआछूत ऊंच-नीच के भेदभाव से उठकर सब को गले लगाने का संदेश दिया। गुरु नानक के बताए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रकाश उत्सव पर्व पर मंगलवार को कांग्रेस नेता सूरज वाजपेयी ने कस्बे की सोनकर (खटिक) बस्ती में समरसता सहभोज का आयोजन किया। सोनकर बिरादरी के साथ बैठ खिचड़ी खाकर छुआ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Nov 2019 11:32 PM (IST) Updated:Wed, 13 Nov 2019 06:03 AM (IST)
गुरुद्वारा में फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहब की पालकी
गुरुद्वारा में फूलों से सजी गुरुग्रंथ साहब की पालकी

जागरण संवाददाता, बांदा : गुरु नानक देव की 550वीं जयंती जिले में धूमधाम से मनाई गई। पीली कोठी गुरुद्वारा में गुरु ग्रंथ साहब की पालकी फूलों से सजाई गई। अरदास में प्रार्थना हुई। लंगर में भक्तों ने प्रसाद चखा। कांग्रेस ने समरसता भोज कर एकता व अखंडता का संकल्प लिया।

कार्तिक पूर्णिमा पर गुरु नायक जयंती जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। गुरुद्वारा में मंगलवार को सुबह से भक्तों की भीड़ उमड़ी। गुरुद्वारा को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस मौके पर ग्रंथी अमर लाल ने गुरु ग्रंथ साहब का पाठ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इक ओंकार सतिनाम। अर्थात संसार में एक ही नाम सत्य है। वह है गुरु का। उन्होंने नानक जी के जपु जी के नाम के ग्रंथ के हवाले से कहा कि ईश्वर एक है। वह सत्य है। वह विश्व का कर्ता है। वह भय व काल से रहित है। उसकी प्राप्ति गुरु की कृपा से होती है। उन्होंने नानक देव के हवाले से कहा-विचि दुनिया सेव कमाइये, ता दरगहि वैसण पाइये। नानक देव के अनुसार जो व्यक्ति संसार में सेवा करता है। उसे ईश्वर की घर में स्थान प्राप्त होता है। इसके लिए सदगुरु की जरुरत होती है। गुरु नानक देव ने कहा है कि साचहुं ओरे सभुको ऊपरि सचु आचार। अर्थात सत्य सबसे ऊपर है। गुरुद्वारा के दरबार हाल में गुरु ग्रंथ साहब की पालकी को फूलों से सजाया गया। शबद कीर्तन हुआ। इस मौके पर श्याम अरेजा, मोती लालवानी, बल्ले सरदार, बाली सरदार आदि मौजूद रहे।

--------------

समरसता भोज में कांग्रेस ने ली एकता व अखंडता की शपथ

संवाद सहयोगी, अतर्रा : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश उत्सव पर कांग्रेसियों ने सोनकर बस्ती में समरसता सहभोज का आयोजन किया। छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव से उठकर सब को गले लगाने का संदेश दिया। गुरु नानक के बताए रास्ते पर चलकर देश को मजबूत करने का संकल्प लिया। प्रकाश उत्सव पर्व पर मंगलवार को कांग्रेस नेता सूरज वाजपेयी ने कस्बे की सोनकर (खटिक) बस्ती में समरसता सहभोज का आयोजन किया। सोनकर बिरादरी के साथ बैठ खिचड़ी खाकर छुआछूत, ऊंच-नीच के भेदभाव की भावना से दूर रहने की बात कही। नानक के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस के प्रांतीय नेता साकेत बिहारी मिश्र ने गुरु नानक के जीवन पर प्रकाश डाला। भोज के दौरान आशीष गुप्ता, मोहम्मद नसीम, सभासद माता बदल सोनकर, बाबादीन, रमेश साहू सहित आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी