भाजपा शासन में नहीं महिला सुरक्षा की गारंटी

है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था का क्या हाल है। समाजवादी पार्टी पीड़िता के परिजनों की हर संभव मदद करेगी। प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं बची। ऐसे घृणित व आमानवीय कृत्य करने वाले अपराधियों को सीधे सजा ए-मौत होनी चाहिए। लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। प्रदेश सरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Dec 2019 05:45 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 06:04 AM (IST)
भाजपा शासन में नहीं महिला सुरक्षा की गारंटी
भाजपा शासन में नहीं महिला सुरक्षा की गारंटी

जासं, बांदा: रविवार को समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने उन्नाव प्रकरण को लेकर प्रदेश सरकार को एक बार फिर घेरा, अशोक लाट चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि भी दी।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी ने कहा कि उन्नाव की घटना ये बता रही है कि सूबे में कानून व्यवस्था बेहाल है। प्रदेश में बहन-बेटियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं बची। ऐसे घृणित व अमानवीय कृत्य करने वाले अपराधियों को सीधे सजा ए-मौत होनी चाहिए। लेकिन प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह समाप्त हो चुकी है। प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल साबित हुई। मांग उठाई कि राज्य सरकार मृतका के परिजनों को आर्थिक सहायता व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी एवं परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।

इस मौके पर शकील अली, प्रदीप यादव, राजेंद्र यादव, आमिर खान, पप्पू यादव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी