भाजपा नेत्री के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गंभीर

जागरण संवाददाता बांदा भाजपा नेत्री के भाई ने प्रेमिका से दूर होने के अवसाद व स्वजन की डा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 06:39 PM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 06:39 PM (IST)
भाजपा नेत्री के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गंभीर
भाजपा नेत्री के भाई ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, गंभीर

जागरण संवाददाता, बांदा : भाजपा नेत्री के भाई ने प्रेमिका से दूर होने के अवसाद व स्वजन की डांट को लेकर बहनाई की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली पेट में फंसने से चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज भिजवाया है। पुलिस ने रिवाल्वर कब्जे में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

चित्रकूट जनपद के कर्वी निवासी धर्मवीर का 24 वर्षीय पुत्र शुभम सिंह की बहन जिला पंचायत सदस्य का घर बांदा के इंद्रानगर मोहल्ले में है। इसके चलते उसका यहां आना जाना रहता था। कुछ दिन पहले शुभम की शहर की ही एक दो बच्चों की मां शिक्षिका से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हो गई। प्रेम प्रसंग को लेकर पांच दिन पहले दोनों विदिशा चले गए थे। जिसमें शिक्षिका के स्वजन की ओर से शुभम के खिलाफ मामला भी दर्ज कराया गया था। दोनों ओर से दबाव बनने पर रविवार को वह बांदा लौट आए। देर रात तक दोनों पक्षों में कोतवाली में सुलह समझौते की बात चलती रही। इसके बाद युवक अपनी भाजपा नेत्री बहन के घर व शिक्षिका अपनी ससुराल चली गई। घर आने पर स्वजन ने शुभम को समझाने के लिए डांटा था। सोमवार सुबह करीब दस उसने अपने बहनोई के घर में उन्हीं की लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने पेट में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर घर के लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहूलुहान मिला। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक विनीत सचान ने एक्सरा कराया। चिकित्सक ने बताया कि गोली पेट से लगने के बाद नीचे की ओर फंस गई। हालत गंभीर होने पर उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज भेजा गया है। एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि लाइसेंसी रिवाल्वर पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी