कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन

कर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित मोहित गुप्ता ने किया। सम्मेलन में क्षेत्रीय मंत्री रामहित कश्यप माताबदल प्रजापति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शीला सिंह विधानसभाओं के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलनों के जिला संयोजक कमलेश अवस्थी डॉ. शीतल प्रसाद त्रिपाठी बीडी प्रजापति पुरुषोत्तम पांडेय बलराम सिंह कछवाह आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि ने प्रतिभाग किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Mon, 20 Jul 2020 06:01 AM (IST)
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन
कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन

जागरण संवाददाता, बांदा : आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत तिदवारी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित वर्चुअल सम्मेलन में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। उनकी मेहनत से ही भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन बना। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि राष्ट्र को समर्पित तथा सेवा ही संगठन को साकार करने वाले कार्यकर्ता भाजपा जैसे संगठन में है।

तिदवारी विधानसभा के वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने कहा की मोदी पर देश की जनता का प्रबल विश्वास है। उनकी अपील पर जनता अपने घरों की लाइटें बंद कर व दीपक के माध्यम से रोशनी करते हुए, थाली और ताली बजाते हुए कोरोना भागेगा-कोरोना भागेगा के संकल्प के साथ खड़ी हो जाती है। भारत ने पूरे विश्व को प्रेरणादाई नेतृत्व देते हुए कोरोना महामारी के विरुद्ध सफलता के साथ संघर्ष किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पिता के अंतिम संस्कार तक में न जाकर यह सिद्ध किया कि सामाजिक जिम्मेदारी उनकी प्राथमिकता है। उत्तर प्रदेश अब तक के अपने सबसे बड़े 512000 करोड़ रुपए के बजट के साथ वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनने की दिशा में तेजी से अग्रसर है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने बूथ समिति सदस्यों, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल, जिला, क्षेत्र, प्रदेश सभी पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया। सम्मेलन का संचालन जिला महामंत्री अखिलेशनाथ दीक्षित मोहित गुप्ता ने किया।

chat bot
आपका साथी