मवेशियों को बचाने में ऑटो पलटा, चालक की मौत

विजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीन विजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीनविजय परवीन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 11:56 PM (IST)
मवेशियों को बचाने में ऑटो पलटा, चालक की मौत
मवेशियों को बचाने में ऑटो पलटा, चालक की मौत

संवाद सूत्र बबेरू : बिसंडा की ओर से बबेरू आ रही ऑटो अन्ना जानवरों को बचाने में अतर्रा रोड के पास पलट गयी। ऑटो के नीचे दबने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया। कुछ दिनों पूर्व इसी जगह तीन दुर्घटना हो चुकी हैं।

बिसंडा से बबेरू कस्बे की ओर आ रहा तेज रफ्तार ऑटो सड़क में विचरण कर रहे अन्ना जानवरों को बचाने के कारण मंदिर के पास पलट गया। आटो चालक 28 वर्षीय विजय परवीन दब गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके में पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डाक्टरों ने परीक्षण के बाद ऑटो चालक विजय परवीन को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना दिवंगत के पिता डॉ. वेदमित्र मोदनवाल को दी।

बाइकों की टक्कर में दो घायल

संवाद सहयोगी, राजापुर (चित्रकूट) : राजापुर थानांतर्गत मोहरवां गांव के पास दो बाइकों की जबरदस्त भिड़त हो गई। बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया।

राजापुर के सालिगपुर गांव निवासी 33 वर्षीय रजुली पुत्र बाबूलाल गुरुवार दोपहर तीन बजे बाइक से राजापुर से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहरवां गांव के पास सामने से बाइक से आ रहे उत्तमपुर निवासी 35 वर्षीय उमाशंकर मिश्र से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी राजापुर भेजा। जहां से दोनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

कार की टक्कर से घायल

संवाद सहयोगी पैलानी : कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घायल को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया है।

जसपुरा कस्बे से पैलानी की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने ग्राम भाथा के पास बाइक सवार 24 वर्षीय अकबर खान को टक्कर मार दी। घायल अकबर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का क्षेत्रीय पदाधिकारी है। उसके दाहिने हाथ में चोट लगी है। घायल को सीएचसी जसपुरा में भर्ती कराया गया है।

chat bot
आपका साथी