मेडिकल कॉलेज के उपप्राचार्य समेत पांच और संक्रमित

जागरण संवाददाता बांदा राजकीय मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य व तीन कर्मचारियों समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। इससे अधिकारियों में हड़कंप मचा है। कॉलेज के संक्रमित सभी मरीजों को परिसर में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं हैदराबाद से लौटे युवक को कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि अभी तक संक्रमित हुए 36 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 07:33 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 07:33 PM (IST)
मेडिकल कॉलेज के उपप्राचार्य समेत पांच और संक्रमित
मेडिकल कॉलेज के उपप्राचार्य समेत पांच और संक्रमित

जागरण संवाददाता, बांदा : राजकीय मेडिकल कॉलेज के उप प्राचार्य व तीन कर्मचारियों समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट और पॉजिटिव आई है। इससे अधिकारियों में अफरातफरी मची है। कॉलेज के संक्रमित सभी मरीजों को परिसर में होम आइसोलेशन में रखा गया है। वहीं हैदराबाद से लौटे युवक को कॉलेज में भर्ती किया गया है। जबकि अभी तक संक्रमित हुए 36 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं।

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य व उनकी पत्नी की रिपोर्ट तीन दिन पहले पॉजिटिव आई थी। दोनों का उपचार पीजीआई अभी लखनऊ में चल रहा है। उनके ठीक होने के पहले कॉलेज के उपप्राचार्य, एक वार्डब्वाय व दो लिपिक भी झांसी से आई रिपोर्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसी तरह मंगलवार को पांचवां मरीज गिरवां थाना क्षेत्र के ग्राम तरखरी सामने आया है। वह 1 जुलाई को हैदाराबाद से वापस घर लौटा था। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि वह अकेले वहां से लौटा है। 2 जुलाई को उसका सैंपल झांसी भेजा गया था। डीएम अमित सिंह बंसल ने तरखरी गांव को हॉट स्पॉट बनाने के निर्देश दिए हैं। गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है। उसके संपर्क में घर व गांव के कितने लोग आए हैं। उनका पता कराया जा रहा है। वहीं कॉलेज के उपप्राचार्य ने बताया कि वह और उनके संक्रमित आए तीनों कर्मचारी परिसर के आवासों में अकेले रहते हैं। आवासों को सैनिटाइज कराया गया है। जबकि परिसर पहले से ही हॉटस्पाट घोषित है। कर्मचारियों के संपर्क में कौन-कौन आया है। इसकी जानकारी कराई जा रही है। डीएम-एसपी ने हॉट स्पाट क्षेत्रों का किया निरीक्षण

बांदा : मेडिकल कॉलेज के एक अन्य कर्मचारी की रिपोर्ट भी प्राचार्य के साथ पॉजिटिव आई थी। इससे नजर बाग मोहल्ले को हॉट स्पाट बनाया गया है। वहां के कुछ दुकानदारों ने हॉट स्पाट न बनाने की बात रखी थी। इसमें डीएम व एसपी ने मंगलवार को खुद वहां का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर नजरबाग मोहल्ले को सील किया गया है। सैनिटाइज कराने के साथ वहां तीन चिकित्सीय टीमों ने 63 सैंपल लिए हैं। उन्हें जांच के लिए झांसी भेजा जा रहा है।

chat bot
आपका साथी