प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी 18 मंडल की टीमें

प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए पहले से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रतियोगिता में 1

By JagranEdited By: Publish:Wed, 30 Oct 2019 11:14 PM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 06:25 AM (IST)
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी 18 मंडल की टीमें
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी 18 मंडल की टीमें

जागरण संवाददाता, बांदा : प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 18 मंडल की टीमें भाग लेंगी। आयोजन नवंबर माह में होगा।

50 किग्रा वर्ग तक की इस प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे प्रशिक्षक कमल यादव ने बताया कि चित्रकूट धाम मंडल की टीम का प्रदर्शन बेहतर रहे इसके लिए अभ्यास शिविर शुरू हो गया है। 60 खिलाड़ी सुबह-शाम दो-घंटे प्रशिक्षण के अलावा एक घंटे अतिरिक्त फिजिकल वर्क कर रहे हैं। प्रतियोगिता से ठीक पहले ट्रायल लेकर दो टीमें तैयार कराई जाएंगी।

यह होगा खास

- प्रतियोगिता में सिर्फ 50 किग्रा वर्ग तक के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे।

- कबड्डी मैच के लिए विशेष मैदान तैयार किए जाएंगे।

- प्रदेश के 18 मंडलों से टीम बुलाने के लिए आमंत्रत भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी