मैडम नही सर कर रहे इलाज, रोग बताने में आ रही लाज

2श्रद्वद्गठ्ठ स्त्रश्रठ्ठह्ल 2ड्डठ्ठह्ल ह्लश्र ह्लह्मद्गड्डह्ल ढ्ड4 द्वड्डद्यद्ग स्त्रश्रष्ह्लश्रह्म ढ्डड्डद्यह्मड्डद्वश्चह्वह्म द्धद्बठ्ठस्त्रद्ब ठ्ठद्ग2ह्य

By JagranEdited By: Publish:Thu, 28 Nov 2019 10:55 PM (IST) Updated:Fri, 29 Nov 2019 06:09 AM (IST)
मैडम नही सर कर रहे इलाज, रोग बताने में आ रही लाज
मैडम नही सर कर रहे इलाज, रोग बताने में आ रही लाज

चित्र परिचय-28बीएलएम 15 व 16 -प्रशिक्षण पर गई ओपीडी संभाल रही डॉक्टर,अकेली महिला डॉक्टर पर मरीज देखने व ऑपरेशन करने की जिम्मेदारी

संवादसूत्र, बलरामपुर : जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की समस्या गंभीर होती जा रही है। महिला मरीज अपनी परेशानी पुरुष चिकित्सकों को बताते हुए हिचकती है। जिससे उनका इलाज नहीं हो पा रहा है। गुरुवार को ओपीडी चिकित्सक डॉ.पीके मिश्र संभाल रहे थे। दूर-दराज गांवों से आई महिलाएं लाइन में लगी थी, उन्हें जैसे ही पुरुष चिकित्सक के बैठे होने की जानकारी मिली। तो इनमें से अधिकांश लाइन से हट गई।

क्या कहते हैं मरीज व तीमारदार - जिला महिला अस्पताल में आई पचपेड़वा से सुनीता, गैंसड़ी से संगीता व कौवापुर से आई शुकराना ने कहा कि अंदर मैडम नहीं सर इलाज कर रहे हैं। वहां अपना मर्ज उन्हें कैसे बता पाएंगे। वहीं घर लौट रही गैसड़ी से आई सुधा ने बताया कि वह यह सोचकर आई थी कि मैडम से अपनी समस्या बताएगी लेकिन वह नहीं है। सर से कहने में लाज आ रही है। पचपेड़वा की रचना ने बताया कि कितनी भी हिम्मत जुटा लो, लेकिन पुरुष के सामने कहने में संकोच आ ही जाता है। वह किसी दूसरे दिन आने की बात कहकर चली गई।

जिम्मेदार के बोल - महिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉ.पीके मिश्र ने बताया कि डॉ.माही कीर्ति ऑपरेशन कर रही हैं। ओपीडी खाली है, मरीज इंतजार कर रहे हैं। जब महिला डॉक्टर नहीं है तो फिर क्या किया जाए। उन्होंने बताया कि पिछड़े क्षेत्रों से आई महिलाएं पुरुष चिकित्सकों से खुलकर अपनी बात नहीं कह पाती हैं, लेकिन फिर भी असली समस्या जानने का प्रयास करते हैं।

chat bot
आपका साथी