किसानों की समस्याओं का समाधान करने वाला बने विधायक

श्रीदत्तगंज कड़ाके की ठंड में चुनावी गर्मी धीरे-धीरे शबाब पर पहुंच रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 Jan 2022 10:47 PM (IST) Updated:Fri, 28 Jan 2022 10:47 PM (IST)
किसानों की समस्याओं का समाधान करने वाला बने विधायक
किसानों की समस्याओं का समाधान करने वाला बने विधायक

संवादसूत्र, श्रीदत्तगंज (बलरामपुर) : कड़ाके की ठंड में चुनावी गर्मी धीरे-धीरे शबाब पर पहुंच रही है। चाय की चुस्की के साथ गिरते तापमान और चुनाव पर चर्चा शुरू होती है। शुक्रवार को यही नजारे कई जगह थे। नाई की दुकान हो या चाय, पान की दुकान। लोग एकत्रित हों तो समझ लो कि बात चुनावी है।

दोपहर के साढ़े 12 बजे आसमान में बादल और सूरज की लुका-छुपी के बीच श्रीदत्तगंज बाजार के एक होटल पर कुछ लोग सरकार के काम और प्रत्याशियों के चयन को लेकर बहस में व्यस्त थे। सबके अपने-अपने आंकड़े और तर्क, जिनमें सरकार के दावे किए जा रहे थे। अब बात हाईवे पर बढ़ते हादसों की शुरू हुई तो इसके लिए सरकारी कर्मचारियों की ही कमी बताई जाने लगी। होटल से जाते समय मोहर्रम अली,माधव राम भड़क उठे। बोले, कैसों चुनाव, कैसों विधायक। कोई काम तौ करै ही नाय। उनकी तेज आवाज सुन पास ही मौजूद राजेश चौरसिया, कौशल, अमित कुमार आ गए। तीनों एक स्वर में बोले बाजार में सीसी सड़क, बिजली का काम तो हुआ है। जुग्गी लाल बोले चुनाव आते ही वोट मांगैं सब आय जात है गांव के किसान सत्य वीर सिंह के साथ मौजूद अन्य लोग एक साथ बोले काम तो बहुत अच्छे करे हैं। बस इक ही समस्या है कि गांव-गांव बहुत सारे बेसहारा गोवंश घूम रहे हैं, जो कि फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। विधायक ऐसा बने जो किसानों की समस्या का समाधान कर सके। महंथ जितेंद्र बन बोले कि हम राष्ट्रीय अखंडता को लेकर मतदान करेंगे। रिकू सिंह, आशीष, गुड्डू बोल पड़े कि गौशाला का निर्माण तो हुआ है सरकार पैसा भी भरपूर दे रही है, लेकिन अधिकारियों की व•ाह से बेसहारा जानवर सड़कों पर घूम रहे हैं। ऐसा विधायक चुनना है जो किसानों, नौजवानों व व्यापारियों का साथ दे।

chat bot
आपका साथी