ट्रांसफार्मर से छू जाने से जला ताजिया, दो घायल

तुलसीपुर (बलरामपुर) : नगर के पुरवा मुहल्ले से ताजिया खरीदकर लौट रहा पुरुषोत्तमपुर निवास

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 12:01 AM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 12:01 AM (IST)
ट्रांसफार्मर से छू जाने से जला ताजिया, दो घायल
ट्रांसफार्मर से छू जाने से जला ताजिया, दो घायल

तुलसीपुर (बलरामपुर) :

नगर के पुरवा मुहल्ले से ताजिया खरीदकर लौट रहा पुरुषोत्तमपुर निवासी 16 वर्षीय शुभम खुले में रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आ गया। उसे बचाने के प्रयास में करंट लगने से पिचवापुर गोदहना निवासी 45 वर्षीय कादिर भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों को निजी क्लीनिक पर पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

वार्ड सभासद मुशाहिद अली ने बताया कि बुधवार को शुभम ताजिया सिर पर रख कर गली से जैसे ही निकला, वैसे ताजिया खुले ट्रांसफार्मर से छू गया। ताजिया धू-धू कर जलने लगा। कोई कुछ समझ पाता, तब तक शुभम बेहोश हो गया। उसे करंट से बचाने के चक्कर में कादिर भी करंट की चपेट में आ गया। वहां मौजूद मुहल्लेवासियों ने किसी तरह से दोनों को करंट से छुड़ाया। आनन-फानन में दोनों को स्थानीय निजी क्लीनिक पर पहुंचाया गया। मुहल्लेवासियों ने बताया कि सड़क किनारे खुले में रखे ट्रांसफार्मर से पहले भी लोगों को करंट लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। कई जानवर भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।

निजी क्लीनिक पर दिखी संवेदनहीनता : करंट लगने से घायल कादिर व शुभम को नगर के पुरवा वार्ड स्थित एक निजी चिकित्सक की क्लीनिक पर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने संवेदनहीनता का पर्याय बनते हुए घायल कादिर को फर्श पर ही लिटा कर बोतल चढ़ा दी। करंट से घायल होने पर फर्श पर लिटाना पहले तो लोगों को नागंवार गुजरा, लेकिन उसकी हालत देखकर सबने चुप्पी साध ली।

chat bot
आपका साथी