विद्यार्थियों ने रैली निकाल यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

चित्र परिचय- संवादसूत्र बलरामपुर नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में रविवार को छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा पर रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। बलरामपुर विज्ञान यूथ क्लब के बैनर तले सरस्वती विद्या मंदिर शिशु मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया। बलरामपुर विज्ञान यूथ क्लब के अध्यक्ष आशुतोष पाठक ने बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा के बारे में अपनी मशीन विराट आकांक्षा को दिखा कर बच्चों को जागरूक किया। क्लब के सदस्य सुभाष कसौंधन ने बच्चों का उत्साह वर्धन किया। कुलदीप शर्माविष्णु पांडेयजिज्ञासा साहूअंजली मिश्रास्नेहा वर्मा शिक्षा सोनी प्रिया कश्यपप्रियंका मिश्रा पारुल पटेल ने जागरूक करने में बढ़चढ़कर भूमिका निभाईेकह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:13 AM (IST)
विद्यार्थियों ने रैली निकाल यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ
विद्यार्थियों ने रैली निकाल यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

बलरामपुर :नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।

बलरामपुर विज्ञान यूथ क्लब के बैनर तले सरस्वती विद्या मंदिर व शिशु मंदिर लघु माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा लगाकर लोगों को जागरूक किया। क्लब अध्यक्ष आशुतोष पाठक ने बच्चों के साथ सड़क सुरक्षा के बारे में अपनी मशीन विराट आकांक्षा को दिखाकर बच्चों को जागरूक किया। क्लब के सदस्य सुभाष कसौधन ने बच्चों का उत्साहव‌र्द्धन किया। कुलदीप शर्मा, विष्णु पांडेय, जिज्ञासा साहू, अंजली मिश्रा, स्नेहा वर्मा, शिक्षा सोनी, प्रिया कश्यप, प्रियंका मिश्रा, पारुल पटेल शामिल रहीं।

chat bot
आपका साथी