पुलिस कप्तान ने 25 जवानों का बनाया 'सफारी' दस्ता

बलरामपुर आज जहां नेताओं व वीआइपी की सुरक्षा को लेकर विपक्षी विधानसभा से लेकर संसद तक लामबंद हो रहे हैं वहीं बलरामपुर पुलिस ने इसकी काट ढूंढ़ ली है। अब एसपीजी की तर्ज पर जिले की पुलिस को हाईटेक बनाया गया है। जो हरफनमौला होने के साथ अलग अंदाज में नजर आएगी। जी हां यहां बलरामपुर एसपी की नई कवायद लोगों में चर्चा का विषय बनेगी। कारण यहां की पुलिस को अब वीआइपी कार्यक्रमों में सफारी सूट के साथ आधुनिक शस्त्रों से लैस नजर आएगी। जो

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 10:31 PM (IST) Updated:Thu, 21 Nov 2019 06:10 AM (IST)
पुलिस कप्तान ने 25 जवानों का बनाया 'सफारी' दस्ता
पुलिस कप्तान ने 25 जवानों का बनाया 'सफारी' दस्ता

बलरामपुर : वीआइपी ड्यूटी के दौरान बलरामपुर पुलिस अलग अंदाज में दिखेगी। काला चश्मा और सफारी शूट में जवानों के ड्यूटी का तरीका भी बदला नजर आएगा। पिस्टल से लैस ये जवान बड़े कार्यक्रमों में मुस्तैद दिखेंगे।

पुलिस अधीक्षक देवरंजन वर्मा इन दिनों खाकी पर प्रयोग कर रहे हैं। पहले जवानों को सेहतमंद बनाने के लिए थानों पर योग व पीटी की पहल की। फिर इमरजेंसी में पुलिसकर्मियों को सक्रिय करने के लिए थानों पर घंटा लगवाया। यह घंटा बजाते जवान इकट्ठे हो जाते हैं। कप्तान ने इसके बाद मातहतों को अंग्रेजी सिखाने की ठानी। यहां तक कि छुट्टी का प्रार्थना पत्र भी अंग्रेजी में लिखवाने लगे। ऐसा न होने पर छुट्टी देने पर रोक भी लगा दी।

प्रयोगों के क्रम में उन्होंने पुलिस का सफारी दस्ता तैयार किया है। इसमें 25 जवान रखे गए हैं। 13 उपनिरीक्षक और 12 सिपाही हैं। वीआइपी ड्यूटी में ये जवान नेवी ब्लू सफारी शूट, काला चश्मा और काला जूता पहने नजर आएंगे। इसके अलावा 200 जवान रिजर्व रखे गए हैं। कप्तान के निर्देश पर रिजर्व जवानों ने भी ड्रेस सिलवा लिया है।

chat bot
आपका साथी